BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोतवाली पुलिस ने पकड़ा और दो स्थायी वारंटी दोनों की दोनो नाम पता जगह परिवर्तन कर महाराष्ट्र में बेखौफ होकर भिड़े थे अपने अपने काम धंधे में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 30, 2021

कोतवाली पुलिस ने पकड़ा और दो स्थायी वारंटी दोनों की दोनो नाम पता जगह परिवर्तन कर महाराष्ट्र में बेखौफ होकर भिड़े थे अपने अपने काम धंधे में...







रेवांचल टाईम्स - राजधानी पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार संपूर्ण प्रादेशिक स्तर पर स्थायी वारंट तामीली के विशेष अभियान के तारतम्य में छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर कोतवाली कोतवाल सुमेरसिंह जगेत ने जिला पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके के निर्देशन व सीएसपी एमएल कुशवाह के मार्गदर्शन में स्थायी वारंटियों की एक शानदार धरपकड़ मुहिम प्रारंभ की।

थाना प्रभारी कोतवाली जगेत को बेहतरीन गुप्तचर और तगड़े सूचना तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने अपना एक विभागीय धरपकड़ दल सक्रिय कर उन्हें उचित  दिशानिर्देश के साथ समीपस्थ के महाराष्ट्र प्रदेश के नागपुर भेजा।

      जिस धरपकड़ दल ने वर्ष 2010 से एक मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे शेख मलिक पिता शेख सफी उम्र 35 वर्ष को बड़ी हिकमत अमली से टांगा स्टैंड नागपुर में धरदबोचा।

वहीँ वर्ष 2015 से एक महत्वपूर्ण मामले में दूसरा फरार चल रहा सागर पिता सन्मुख दास तोतलानी जो गुपचुप ढंग से अपनी इडेंटी छुपा कर मोबाइल शॉप में काम कर रहा था उसे भी कोतवाली कोतवाल एसएस जगेत द्वारा गठित दल ने बड़ी सूझबूझ से गिरफ्तार कर लिया।

*छिंदवाड़ा कोतवाली थाना प्रभारी एसएस जगेत द्वारा गठित दल में उपनिरीक्षक रविन्द्र पवार प्रधान आरक्षक खेमचंद अहिरवार आरक्षक अंकित जैन एवं महिला आरक्षक समीक्षा की इस धरपकड़ मुहिम के माध्यम से फरार स्थायी वारटियो को दबोचने में सार्थक भूमिका रही।।

No comments:

Post a Comment