BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आदिवासी विकास योजनाओं व नीतियों का धरातल पर हो क्रियान्वयन, बिछिया विधायक ने मुख्यमंत्री से की मांग... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 23, 2021

आदिवासी विकास योजनाओं व नीतियों का धरातल पर हो क्रियान्वयन, बिछिया विधायक ने मुख्यमंत्री से की मांग...

रेवांचल टाईम्स -  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सोमवार को रामनगर आगमन पर क्षेत्रीय विधायक ने बिछिया विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की ओर से उन्हें पीला गमछा पहनाकर अपने क्षेत्र में उनका पारंपरिक स्वागत किया। इस दौरान विधायक बिछिया ने मुख्यमंत्री को कुछ मांग पत्र भी सौंपे जिनमें मांग की गई कि ग्राम रामनगर में आदिवासी संस्कृति संग्रहालय की स्थापना की जाए एवं मोती महल के सामने अमर शहीद राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए। आदिवासी समाज के देव ठानो का चिन्हांकन कर उनका सीमांकन करवाते हुए उन्हें शासकीय अभिलेख में दर्ज किया जाए, गोंड़कालीन स्मारकों व बाबलियों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए सीमांकन करवाया जाए व इनके विकास हेतु आवश्यक निर्माण कार्य करवाये जाएं, गोंडी भाषा हमारी समाज संस्कृति की पहचान है इसके संरक्षण संवर्धन हेतु इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, पेसा एक्ट आदिवासी समाज संस्कृति को आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण देने वाला कानून है इसके सभी प्रावधानों को मूल स्वरूप में लागू किया जाए, आदिवासी क्षेत्रों में खनिज संपदा के दोहन व विक्रय का अधिकार ग्राम सभाओं को दिए जाएं, ग्राम माधोपुर में स्वीकृत वैटनरी कॉलेज को प्रारम्भ करवाते हुए इसका नामकरण अमर शहीद राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के नाम पर किया जाए, वन भूमियों के पट्टे देने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए एवं निरस्त दावों का पुनरावलोकन करवाते हुए सभी को मान्य किया जाए, वन क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों को अपने खेतों की सुरक्षा हेतु फेंसिंग करवाने हेतु शासकीय राशि उपलब्ध करवाने की योजना बनाई जाए, रानी दुर्गावती स्वरोजगार योजना प्रारम्भ किया जाए, टंट्या भील योजना के लक्ष्य बढ़ाकर अनुदान देना प्रारम्भ किया जाए, समस्त स्वरोजगार योजनाओं को तत्काल प्रारम्भ करते हुए स्वरोजगार के साधन विकसित किये जायें, आदिवासी क्षेत्रों के समस्त शासकीय स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों व प्राचार्यों के पद तत्काल भरे जाएं, विकासखंड मुख्यालय घुघरी में महाविद्यालय खोला जाए, मवई व घुघरी में आईटीआई व बिछिया में पॉलीटेक्निक कॉलेज खोला जाए, बिछिया में बायपास निर्माण किया जाए, बिछिया अस्पताल को सिविल अस्पताल में उन्नयन करते हुए 100 बिस्तरीय किया जाए, घुघरी व मवई स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरीय व अंजनियाँ स्वास्थ्य केंद्र को 30 बिस्तरीय किया जाए, बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी मशीन स्थापित की जाए, हालोन बांध व नहरों का निर्माण शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, आदिवासी उपयोजना एवं विशेष केंद्रीय सहायता योजना की राशि दो वर्ष से जिले में अप्राप्त है जिसे तत्काल जिले को प्रदान करने की मांग की गई। आदिवासी विकास की समस्त योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र बिछिया के 25 प्रमुख सड़क मार्गों के निर्माण की मांग भी इन पत्रों के माध्यम से विधायक द्वारा की गई। जिसपर मुख्यमंत्री ने अवलोकन उपरांत यथासंभव स्वीकृति प्रदान करने की सहमति जाहिर की है।

No comments:

Post a Comment