BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मनमानी चल रहा कार्य टेचिग ग्राउंड में बिना नियमों के बन रही बाउंड्री वॉल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 30, 2021

मनमानी चल रहा कार्य टेचिग ग्राउंड में बिना नियमों के बन रही बाउंड्री वॉल...




रेवांचल टाइम्स नैनपुर -  नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 के ट्रेंचिंग ग्राउंड मे बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य किया जा रहा है टेंडर प्रक्रिया के तहत करीब 20 लाख रुपए की लागत का कार्य लिया गया निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा मनमानी की सारी हदें पार कर दी गई हैं । बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य के कॉलम पर सरिया रिंग बांधा जाना निर्धारित होता है परंतु ठेकेदार द्वारा बगैर सरिया रिंग बांधे कालम को कांक्रीट से भर दिया गया । जानकारी मिलने पर निर्माण स्थल पर पहुंचे उपयंत्री अभिलाष श्रीवास ने 4 कालम को तुड़वाया तो पाया कि करीब चार से पांच फिट पर रिंग औरसरिया नहीं बांधी गई थी । 15 से 20 दिन पूर्व किये गये कार्य के कालम को भी तोड़ कर जांच किये जाने पर 4 से 5 कालम में भी रिंग व सरिया नहीं पाई गई । इसके अलावा 5 से 7 कालम को भी बगैर रिंग सरिया बांधे कार्य किया जा रहा था जिसे रोका गया । इस बारे में उपयंत्री अभिलाष श्रीवास ने बताया कि दीपावली के बाद निर्माण कार्य बन्द कर दिया गया था । ठेकेदार द्वारा बगैर जानकारी के निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया । गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य होने के कारण इस पर रोक लगाई गई है।

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment