BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड से मृत्यु पर वारिसानों को मौके पर ही अनुग्रह राशि स्वीकृत.. रिंकी को मिलेगा स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ, परीक्षा में बैठ सकेगी मुस्कान कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 75 आवेदकों की समस्याएँ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 30, 2021

कोविड से मृत्यु पर वारिसानों को मौके पर ही अनुग्रह राशि स्वीकृत.. रिंकी को मिलेगा स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ, परीक्षा में बैठ सकेगी मुस्कान कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 75 आवेदकों की समस्याएँ



मण्डला 23 नवम्बर 2021



जिला योजना भवन में संपन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण की पहल की। जनसुनवाई में 75 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करते हुए ऑनलाईन एंट्री सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संपन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम नारा बिछिया निवासी आवेदिका रिंकी सिंगौर ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए शासन की योजनाओं से लाभ दिलाने का आग्रह किया, जिस पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उसे स्व-सहायता समूह में शामिल करने तथा स्ट्रीट वेंडर योजना से लाभ दिलाने तथा तात्कालिक रूप से आवासीय व्यवस्था स्वाधार केन्द्र बनाने के निर्देश दिए। महाराजपुर निवासी मुस्कान नामदेव ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर को बताया कि फीस अदा नहीं किए जाने के कारण उसे कक्षा ग्यारहवी की परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने दिया जा रहा है, जिस पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर मौके पर ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलाई। ग्राम बकौरा हिरदेनगर निवासी शिवनाथ महोबिया द्वारा गरीबी रेखा का राशन कार्ड दिलवाए जाने संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पात्रतानुसार निराकरण के निर्देश दिए। बिलगढ़ा निवासी दहली बाई कुशराम द्वारा सीमांकन की प्रतिलिपि दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने एसडीएम घुघरी को तत्काल सीमांकन की प्रति प्रदान करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पोषक ग्राम कंटगी बिछिया द्वारा जनसुनवाई में वन भूमि कब्जा का पट्टा संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम बिछिया को तत्काल नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।



मौके पर ही अनुग्रह राशि स्वीकृत



कोविड-19 से हुई मृत्यु के 2 प्रकरणों पर मृतकों के निकटतम वारसानों को मौके पर ही 50-50 हजार रूपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई। चिरईडोंगरी निवासी रामा दुबे पति उमाकांत दुबे की मृत्यु 23 अप्रैल 2021 को कोविड-19 के संक्रमण से हुई थी। इनके पुत्र विनीत कुमार दुबे ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देते हुए अनुग्रह राशि की मांग की। इसी प्रकार पिपरिया निवास निवासी अशोक कुमार सोनी की मृत्यु 20 मई 2021 को कोविड-19 के संक्रमण से हुई थी। इनकी पत्नि अभिलाषा सोनी ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देते हुए अनुग्रह राशि की मांग की। दोनों ही प्रकरणों पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मौके पर ही 50-50 हजार रूपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की। आवेदकों ने त्वरित कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment