रेवांचल टाईम्स - जनपद पंचायत से रिटायर्ड हो चुके सी ओ के यहाँ पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने मामले में जबलपुर आर्थिक अपराध ब्यूरो की टीम ने मंडला में प्रभारी जनपद पंचायत से रिटायर्ड सीईओ नागेंद्र यादव के तिलहरी स्थित मकान, मंडला और भोपाल में एक साथ रेड मारी है । जानकारी के अनुसार नागेंद्र यादव के खिलाफ ईओडब्ल्यू को प्रारंभिक आंकलन में लगभग 85 लाख रुपए की अतिरिक्त आय की संपत्ति मिली है । वहीं जबलपुर , मंडला व भोपाल में चार मकान मिले हैं । ईओडब्ल्यू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नागेंद्र यादव की भर्ती आदिवासी विभाग में छोटे से पद से हुई थी । और आरोपी ने अपनी जुगाड़ के चलते मंडला जनपद पंचायत के सीईओ का प्रभार संभाल रहे थे । अब वे रिटायर हो चुके हैं । पिछले 10 सालों में आरोपी ने अकूत संपत्ति बनाई है । उनकी अकूत संपत्ति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरी नौकरी में 11 लाख रुपए कमाने वाले नागेंद्र यादव के पास प्रारंभिक आंकलन में 97 लाख रुपए की संपत्ति मिली है ।
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चार मकान बनवा लिए जो कि आय से अधिक संपति के मामले में घिरे आरोपी नागेंद्र यादव का मंडला में दो , जबलपुर में एक और भोपाल में एक मकान मिला है । आरोपी ने जबलपुर के तिलहरी स्थित थीम पार्क में बड़ा सा मकान बना रखा है । आरोपी को ये मकान बड़ा लग रहा था । इस कारण उसने इस मकान को 40 हजार रुपए में किराए पर देकर खुद 10 हजार रुपए किराए वाले मकान में रह रहा है । जबलपुर , मंडला और भोपाल में टीम पहुंची है । दो बेटियां एक की शादी आरोपी की दो बेटियां हैं । एक की शादी कर चुका है । दूसरी बेटी पीएससी की तैयारी कर रही है , जो आरोपी के साथ ही रहती है । जबलपुर स्थित आरोपी के घर में सर्चिंग चल रही है । इसके बाद उसे लेकर एक टीम मंडला पहुंचेगी । वहां एक टीम पहले से ही मौजूद है।
No comments:
Post a Comment