BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बड़ी खबर: रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में ब्लॉस्ट, CRPF के 6 जवान घायल, एक गंभीर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 16, 2021

बड़ी खबर: रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में ब्लॉस्ट, CRPF के 6 जवान घायल, एक गंभीर

  




Breaking News: छत्तीसगढ़ के रायपुर स्टेशन पर सीआरपीएफ की एक स्पेशल ट्रेन में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें CRPF के 6 जवान घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन से सीआरपीएफ के जवान जम्मू जा रहे थे और इस दौरान कारतूस बॉक्स में रखे विस्फोटक में ब्लास्ट हो गया और इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से एक जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर हुआ है.

रेलवे और सीआरपीएफ के अफसरों से मिली जानकारी अनुसार, एक स्पेशल ट्रेन सीआरपीएफ की 211 बटालियन के जवानों को लेकर जम्मू जा रही थी. सुबह लगभग साढ़े छह बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी में विस्फोट से अफरा-तफरी मच गयी. बताया गया है कि सीआरपीएफ के जवान डेटोनेटर और इग्नाइटर सेट एक बोगी से दूसरी बोगी में ले जा रहे थे, इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया.

ट्रेन में हुई विस्फोट की इस घटना में सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गये हैं. घायलों में चवन, विकास, लक्ष्मण, रमेश लाल, रवींद्र कर, सुशील और दिनेश कुमार शामिल हैं। इन सभी को इलाज के लिए रायपुर के नारायणा अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घायलों में हवलदार विकास चौहान को सबसे ज्यादा चोटें आयी हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की सूचना पाकर सीआरपीएफ और रेलवे के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डेटोनेटर में विस्फोट कैसे हुआ?
रेलवे के अफसरों के अनुसार, घटना के एक घंटे बाद स्पेशल ट्रेन को जम्मू रवाना कर दिया गया है. रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन भी सामान्य रूप से हो रहा है.

No comments:

Post a Comment