BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बम्हनी शराब दुकान से जा रही विदेशी अबैध शराब की खेप ग्रामीण क्षेत्र व पवित्र नगरी मंडला में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 17, 2021

बम्हनी शराब दुकान से जा रही विदेशी अबैध शराब की खेप ग्रामीण क्षेत्र व पवित्र नगरी मंडला में...


रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला नगर के पवित्र नर्मदा तटो में व ग्रामीण क्षेत्रों में बेधड़क बम्हनी, चाबी, घुघरी, हिरदेनगर, आसपास के क्षेत्र से शराब की खेप नगर में लाई जा रही है। साथ ही नगर से लगे होटलों किराना दूकानों ढाबों में खुले आम देशी विदेशी शराब परोसी जा रही है।

   वही जिले का आबकारी अमला अपने हाथ पे हाथ धरे बैठा हुआ है जिससे शराब माफ़िया और शराब तस्करों के हौसले बुलंद है जबकि मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आबकारी अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए है कि पवित्र नगरी मंडला में शराब की अबैध बिक्री व परिवहन में पूर्णता रोक लगाई है परन्तु आबकारी विभाग के द्वारा नियमों को ताक में रखते हुए शराब माफियाओं से साठगांठ करते हुए आर्थिक लाभ लेकर माफियाओं को खुला संरक्षण दिया जा रहा है।

          वही पूर्व में मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में जहरीली शराब पीने से कुछ लोगों की मृत्यु हो चुकी थी आखिर कौन जिम्मेदार था किसके संरक्षण में जहरीली शराब बिक रही थी ठीक वैसे ही मंडला जिले की पवित्र नगरी कहे जाने वाली मॉ नर्मदा तटो में बम्हनी के ग्रामीण क्षेत्रों में बम्हनी बंजर की अवैध शराब सप्लाई की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी है की बम्हनी बंजर में संचालित शराब दुकान में देसी, विदेशी शराब में मिलावट भी की जा रही है अगर इस शराब को पीने से किसी की मृत्यु हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा किसके ऊपर कार्यवाही की जावेगी इसके बाद भी आबकारी विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रही है आखिर आबकारी विभाग कब जागेगा क्या कोई बड़ी घटना दुर्घटना का इंतजार कर रहा है विभाग वही आबकारी विभाग गहरी नींद से जब किसी की मृत्यु हो जाएगी जब अपनी पीठ थपथपा ने के लिए कार्यवाही की जावेगी।

                 वही सूत्रों से जानकारी प्राप्त है कि बम्हनी में संचालित शराब दुकान के अधिकृत कुचिया अर्जित राय एव योगेन्द्र वर्मा के विरुद्ध जिला पुलिस बल मंडला कोतवाली में धारा 34/2 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमे मुख्य आरोपी जेल अभिरक्षा में बंद है तथा सह अभियुक्त अर्जित राय व योगेंद वर्मा पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है लेकिन इतने गंभीर आरोप में आरोपी योगेंद्र वर्मा व अर्जित राय आज भी अबेद शराब की तस्करी पवित्र नगरी मंडला जबलपुर में लगातार इनके द्वारा अबैध शराब का संचालन विक्रय किया जा रहा है वही अब देखना यह है कि जिला प्रशासन की मुखिया हर्षिका सिंह के उस आदेश में आबकारी वीभग कितना अमल करता है कि जिमसें कलेक्टर मंडला द्वारा आदेश जारी किया गया है कि आदिवासी बहुल्य जिले में देशी एव विदेशी शराब का अबैध विक्रय व तस्करी पूर्ण रूप बंद करने के आदेश जारी किया है। शायद जिला आबकारी विभाग मंडला में पदस्थ अमला जिला कलेक्टर के जारी आदेश को ठेंगा दिखाते नजर आ रहा है। अज्ञानता का अभाव रखते हुए मालूम नही की जिला कलेक्टर के आदेश की क्या अहिमित होती है।

No comments:

Post a Comment