रेवांचल टाईम्स - नगर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 18/ 10/ 2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जनकपुर रोड के तिराहे में लाल रंग की गाड़ी बजाज सिटी हैनडृड में कृष्ण देव सिंह राणा उम्र 21 वर्ष पिता संदीप सिंह राणा निवासी बोकरा एवं तेजभान सिंह उम्र 36 वर्ष पिता संपत सिंह नट निवासी ग्राम महरोई थाना गोहपारू के आते जाते लोगों को कट्टा दिखाकर डरा धमका रहे हैं जिन्हें जयसिंहनगर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से एक आधार देसी कट्टा एक नग उसका जिंदा कारतूस एवं 10 नग 12 बोर कट्टा के जिंदा कारतूस बरामद किया गया पुलिस द्वारा आरोपियों से हथियार रखने संबंधी वैध अनुज्ञप्ति मांगने पर आरोपी ने कोई दस्तावेज नहीं दिया जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई उचित कार्यवाही में थाना प्रभारी जयसिंह नगर के नेतृत्व में उप निरीक्षक गया प्रसाद और आरक्षक रोहित लालमन एंव शुभम की प्रमुख भूमिका रही।
शरद मिश्रा की रिपोर्ट जयसिंहनगर
No comments:
Post a Comment