BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कान्हा टाईगर रिजर्व ने बाघ के प्लास्टिक के बोरे में रखे गये बाघ के शरीर के कुछ हिस्से को किया जप्त... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 11, 2021

कान्हा टाईगर रिजर्व ने बाघ के प्लास्टिक के बोरे में रखे गये बाघ के शरीर के कुछ हिस्से को किया जप्त...



रेवांचल टाईम्स - कान्हा टाईगर रिजर्व को बफर वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र सिझोरा की बीट मोहाड - 11 के ग्राम मनोहरपुर में नाला में स्थित स्टापडेम के पास दिनांक 10.10 2021 प्लास्टिक के बोरे में रखे गये बाघ के शरीर के कुछ हिस्से जप्त किये गये इन हिस्सों को तेज औचार से काटा जाकर अलग किया गया था। शव बाघ का सिर एवं पैर के हिस्से नही पाए गए शव की स्थिति देखते हुए 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत होता है। प्रारम्भिक रूप से यह शिकार है परन्तु शिकार किस प्रकार किया गया है. इसका निर्धारण नहीं किया जा सका स्थल  निरीक्षण खोजी कुत्ते (डॉग स्क्वायड) एवं स्थानीय सम्पकों की सहायता से ग्राम मोहन के माटोला से 3 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु निरूद्ध किया गया है। प्रकरण को प्रगति पर है। शीघ्र ही शेष अंगो की जप्ती एवं अपराधियों की राब का पोस्टमार्टम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण नई दिल्ली की प्रतिनिधि सुश्री प्रिया बारेकर कार्बेट फाउन्डेशन एवं श्री एस.के. सिंह, क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिज़र्व की किया जाकर निर्धारित प्रोटोकाल अनुसार बाघ के शव को जलाकर नष्ट किया।

No comments:

Post a Comment