रेवांचल टाईम्स - जहाँ एक तरफ पूरे देश मे नवदुर्गा दशहरा का त्यौहार में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था व्यस्त है। इसी का पूरा फ़ायदा आदतन चोरों ने उठाना चालू कर दिया है जहाँ पहले भी मंडला जिले और नगर उपनगर महाराजपुर में हुई चोरियां पुलिस की निष्क्रियता के चलते आज तक उजागर नही हुई है और न ही आजतक कोई चोर मय सामान के साथ पुलिस पकड़ने में न कामयाब रही वही चोरों की भी बल्ले बल्ले है वही चोरी कर के गायब हुए चोरों ने मंडला को अपना गढ़ बना लिया है।
वही जानकारी के अनुसार आज चोरों के हौसले इतने बुलन्द है कि रात तो रात अब दिन में भी चोरी करने में पीछे नही इसी तर्ज में आज एक आदतन और चोरी के साथ साथ अनेक बार जेल जा चुके पर आदतन होने के कारण और पुलिस के सम्बंध में पूरी जानकारी उठाने के बाद कि जिले की पुलिस कितने जागरुक है इसका जीता जागता उदाहरण की चोर आज दिन में ही चोरी कर रहे है। और पड़ोसियों की जागरूकता के चलते मंडला के उप नगर महाराजपुर संगम वाईपास फारेस्ट नाका के निवासी गणेश धकरिया जो अपने निजी कामो से घर से बाहर है घर पर ताला लगा हुआ था जिसका फायदा उठाते हुए दिन के 11 बजे ही घर मे लगे ताला तोड़ कर घर मे गुसा ही कि पड़ोसियों ने देखते हुए तत्काल उसे पकड़ लिया जिससे राजेश नामक चोर आज चोरी करने में कामयाब नही हो सका।
वही पड़ोसियों की जागरूकता के चलते आज एक परिवार के यहाँ चोरी से बच गई वही इससे यह तो पता चलता है कि जिले की पुलिस कितनी कार गुजार है और कितनी अपनी जबाबदारी निभा पा रही है और पुलिस के द्वारा बनाया गया शोलोगन सही साबित कर दिया है कि पड़ोसियों की सुरक्षा में अपनी रक्षा है।
वही चोरी की नीयत से घर पर घुसे चोर अपने नाम राजेश बता रहा है और भुआ बिछिया के ग्राम सिझोरा निवासी बताया जा रहा है वही स्थानीय निवासी पकड़े हुए चोर से जानकारी ले रहे की पहले कहाँ कहाँ और कितनी जगहों पर चोरियां की है और जानकारी के बाद इसे महाराजपुर थाना के हवाले कि...
No comments:
Post a Comment