.
रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में आबकारी की निष्क्रियता के चलते या कहे कि जिले में पदस्थ आबकारी विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से मंडला नगर के साथ साथ पड़ोसी जिले में खप रही है विदेशी शराब जनकर भी अनजान वना बैठा हुआ है जिले का आबकारी विभाग जिसका मुख्य कारण यह है कि जबलपुर जिले में सभी शराब ठेकेदारों के द्वारा सिंडिकेट का ग्रुप बनाकर शराब के शौकीनों से मोटी रकम वसूल कर अधिक मूल्यों पर शराब का विक्रय किया जा रहा है जिसको लेकर जिला जबलपुर कलेक्टर के द्वारा निलबिंत किया जा चुका है फिर भी इन शराब माफियाओं के द्वारा लागातार अधिक मूल्य पर शराब का विक्रय जारी है पूर्व में भी जबलपुर के थाना प्रभारी गोरखपुर के द्वारा आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले विकास खण्ड घुघरी से अबैध विदेशी शराब का ज़खीरा पकड़ा गया था परंतु आज दिनांक तक सबधित विषय को लेकर सबधित विभाग के सहायक आयुक्त आबकारी विभाग जबलपुर एव आयुक्त मध्यप्रदेश शासन ग्वालियर व जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सीमा धूर्बे कस्यव को समक्ष मीडिया के द्वारा जानकारी दी जा चुकी है फिर भी मध्यप्रदेश आबकारी अमला हाथ पे हाथ धरे बैठा हुआ है जिससे यह स्पष्ट होता है कि जिले के शराब माफियाओं और तस्करों को मंडला आबकारी विभाग का खुला संरक्षण प्राप्त है।
जानकारी के अनुसार मंडला नगर को पवित्र नगरी की उपाधि से वर्तमान सरकार के द्वारा नवाजा गया है पर क्या पवित्र नगरी में शराब बंद हुई नही क्योंकि माँग अधिक होने के कारण नगर और उपनगर महाराजपुर में देशी विदेशी शराब की दुकानें बंद कर दी गई है पर आज भी जिले व नगर में संचालित होटल ढाबों किराना दुकान पान दुकान में आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है। वही जिले के साथ साथ आसपास के जिले में धड़ल्ले से देशी विदेशी शराब पहुँचाई जा रही है वही आज फिर दूसरी बार जबलपुर में मंडला की अबैध विदेशी शराब का परिवहन करते हुए एक चार पहिया वाहन मय शराब के साथ पकड़ाई। एक वेगनआर वाहन सहित हजारों की दारू जबलपुर में पकड़ाई, जबलपुर आबकारी की कार्यवाही।।
No comments:
Post a Comment