रेवांचल टाइम्स - नैनपुर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला मंडला के द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय के सामने मंडला सिवनी मार्ग पर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया जहां उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत जलतरा में ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा भ्रष्टाचार एवं गरीबों के लिए शासन की योजनाओं के लिए हितग्राहियों से 50000 की मांग करते हुए योजनाओं का लाभ देने के लिए आश्वासन दिया गया जिसको लेकर ग्रामीण एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विरोध व्यक्त किया जा रहा है वहीं नैनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय वृद्धा पेंशन अंत्येष्टि राशि जैसी विभिन्न योजनाओं से वंचित किया जा है जिसके चलते हितग्राही परेशान हो रहे हैं और जिम्मेदार जनपद पंचायत नैनपुर के अधिकारी कार्यवाही का आश्वासन देकर मामले को लीपापोती कर रहे हैं जिसको लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया गया।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment