दान करते समय इन बातों का भी रखें ख्याल
धनतेरस के दिन खरीदारी करने के साथ-साथ दान जरूर करें लेकिन इन बातों का भी ध्यान रखें-
सूर्यास्त के बाद दान बिल्कुल न करें।
किसी को भी सफेद वस्तु जैसे दूध, दही, सफेद मिठाई दान में बिल्कुल न दें।
दान करते समय मुख पूर्व दिशा में रखें व जिसको दान दे रहे हैं उसका चेहरा उत्तर दिशा में रखें।
आप अनाज जैसे तिल, कुश, जल और चावल दान कर रहे है तो उस दान को अपने हाथ से पकड़ कर ही करें अन्यथा उसका फल आपको नहीं मिलेगा।
अन्न का दान:-
धनतेरस के दिन अन्न का दान करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। धनतेरस पर आप चाहें तो चावल या गेहूं में से कुछ भी दान कर सकते हैं। माना जाता है कि धनतेरस पर चावल का दान करने से आपके घर में अन्न की कभी कोई कमी नहीं रहती। वहीं धनतेरस पर गेहूं का दान आपके गुरु ग्रह को मजबूत बनाता है। इससे आपके करियर को नई दिशा प्राप्त होती है। आप चाहें तो धनतेरस के दिन किसी जरूरतमंद को भोजन भी करवा सकते हैं। इससे आपको पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

वस्त्र का दान:-
धनतेरस के दिन वस्त्र दान करने का विशेष महत्व है इस दिन कपड़े दान करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है व सुख व शांति का वास होता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र दान करने का विशेष महत्व है।

झाड़ू का दान:-
धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदने की परंपरा तो है ही लेकिन इस दिन झाड़ू दान देना भी बहुत शुभ माना जाता है l किसी सफाईकर्मी को मंदिर में नई झाड़ू दान करने से अपार दौलत व सफलता मिलती है.

मिष्ठान का दान:-
धनतेरस के शुभ अवसर पर भगवान कुबेर व मां लक्ष्मी को भोग लगाने की परंपरा तो है ही साथ ही शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मिठाई दान करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करने से मुक्ति मिलती है।

No comments:
Post a Comment