BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नही थमता नजर आ रहा है जिले में रेत का अबैध उत्खनन और परिवहन माफियाओं के सामने है नतमस्तक प्रशासन.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 17, 2021

नही थमता नजर आ रहा है जिले में रेत का अबैध उत्खनन और परिवहन माफियाओं के सामने है नतमस्तक प्रशासन....






रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मण्डला की रेत खदानों में रेत माफियाओं के द्वारा नदी नालों से बिना स्वीकृत खदानों से निकली जा रही है रेत साथ ही जिला खनिज विभाग की अनदेखी या कहे कि साठगांठ से  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अवहेलना करते हुए धड़ल्ले बेख़ौफ़ नदियों और नालों से रेत निकाली जा रही है और रेत को जमाकर मनमाने दाम पर बेचकर भारी अवैध मुनाफा लिया जा रहा है। रेत माफियाओं की इन हरकतों से शासन को इन दिनों रेत की राजस्व का जबरदस्त नुकसान हो रहा है, और रेत माफियाओं ने शासन चुना लगाने के लिए हर यथा संभव किया जा रहा है। मतलब विभाग से स्वीकृत रायल्टी को साइड में रख कर खुद के द्वारा जारी पर्ची रेत परिवहन करने वाले वाहनों को दिया जा रहा है जिससे रोजाना सरकार को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। वही जिला खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई न करने से दिन अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद है और रेत माफियाओं के द्वारा लगातार अवैध उत्खनन करने में बंद खदानों से रेत निकालने में जुटे हुए हैं, सूत्रों की मानें तो विभागीय अधिकारियों को एक बड़ा हिस्सा खनन माफिया पहुंचा रहे हैं। जिसके चलते उन पर कार्यवाही करना तो दूर, अधिकारी दूर दूर तक नजर नहीं डालते।

           वही जानकारी के अनुसार दिनांक 30 जून से 1 अक्टूबर तक जिले से लेकर प्रदेश तक समस्त  नदियों से वैध रेत खदानों से रेत की निकासी बंद रहती है, किन्तु मण्डला जिले रेत ठेकेदार अस्टवक्र कम्पनी के द्वारा उक्त अवधि में अवैध रेत निकासी खदानों से मशीनों और लेबरों के द्वारा अवैध उत्खनन कर ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अवहेलना करते हुए कानून के नियम कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार के द्वारा के



अनुचित लाभ लेते हुए जिला खनिज विभाग और प्रशासनिक अमला के सहयोग से खदानों के आस पास की रेत बिना रेत रॉयल्टी के निकासी कर रहे है वही रेत अवैध रूप से भी डम्फर और बारह चका ट्रकों से में कराया जा रहा है, खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा कंपनी को संरक्षण दिया जा रहा है। इसी वजह से खनिज विभाग कार्रवाई नहीं करता। वही क्षेत्र में जगह जगह रेत का अवैध रूप से उत्खनन एवं भंडारण देखा भी जा सकता है।


सत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनी के भड़िया, बरबसपुर, बागली टिकरी, कटंगाटोला, और बिछिया के दानीटोला, कोको, कुडेला से प्रति दिन रेत माफिया के द्वारा रोजाना 24 घण्टे रेत निकाली जा रही है। जिला खनिज विभाग के उदासीन रवैये के चलते खनिज माफिया सक्रिय हो गये हैं। इसी कारण नदी नालों से रोजाना अवैध उत्खनन करते हुए राजस्व को लाखो करोड़ो का चूना लग रहा है। इसकी जानकारी जिले में बैठे प्रशासनिक अधिकारियों को होने के बावजूद भी चुप्पी साधे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment