रेवांचल टाईम्स - प्रदेश में इन दिनों अतिक्रमणकारियों की बाढ़ सी आई हुई है सरकारी सम्पत्ति की लूट मची हुई है लूट सको तो लूटलो की तर्ज में शासकीय सम्पत्ति, भूमि जंगलों, में धड़ल्ले से कब्ज़ा किया जा रहा है और जिम्मदारों ने माफियाओं के ख़िलाफ़ कार्यवाही न करने की कसम खां रखी हुई है और सरकारी सम्पत्तियों का बेड़ा गर्ग करके ही मानेंगे।
जानकारी में अनुसार जयसिंह नगर तहसीलदार के अंतर्गत ग्राम पंचायत के सीधी के पंचायत भवन के बाउंड्री वॉल के अंदर सीधी के वर्तमान सरपंच पति के द्वारा कब्जा कर लिया गया है और धड़ल्ले से निर्माण कार्य कराया जा रहै है ? ग्रामीणों की माने तो इस सरकारी भूमि में रातो रात ही बाउंड्री वॉल के अंदर से ही कब्जा कर लिया गया है और दीवाल खड़ा कर दिया गया है, जबकि अवैध कब्जा करने में उतारू है तो पंचायत द्वारा सचिव कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है लोगों ने कहा है कि पति सरपंच दबंगई के चलते आमजन परेशान हो रहे हैं और प्रस्तावित पंचायत भवन के जमीन पर सरपंच द्वारा कब्जा कर लिया गया है अब देखते हैं कि सरपंच अवैध तरीके से शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया शासन द्वारा क्या कार्यवाही की जा रही है??
No comments:
Post a Comment