रेवांचल टाईम्स - पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक द्वारा अवैध गतिविधियों के नियंत्रण व कार्यवाही हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। दिनांक 29/09/2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवकरणटोला से डोभ की ओर जाने वाले रास्ते पर निर्माणरत रेल्वे पुल के पीछे कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है।सूचना प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केवलारी भगतसिंह गोठरिया द्वारा थाना प्रभारी केवलारी को एक टीम का गठन कर मुखबिर सूचना पर कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।
थाना प्रभारी केवलारी के हमराह पुलिस टीम मुखबिर के बताये गये स्थान पर दबिश हेतु रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा ग्राम देवकरणटोला से डोभ की ओर जाने वाले रास्ते पर निर्माणरत रेल्वे पुल के पीछे घेराबंदी कर दबिश दी गई। जहाँ मौके से ताश के पत्तों पर रूपये पैसों का दांव लगाकर हार जीत की बाजी लगा रहे 06 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उनके पास व फड़ से नगद राशि 12,950/- रुपये जप्त किये गये। पकड़े गए सभी 06 जुआंडियों के खिलाफ थाना केवलारी में अप क्र. 530/2021 धारा 13 जुआं एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पकड़े गये जुआरी.......
1. बालमुकुन्द पिता चन्द्र कुमार तिवारी उम्र 30 वर्ष नि. डोकररांजी थाना केवलारी।
. जितेन्द्र उर्फ गोलू पिता मनिराम यादव उम्र 28 वर्ष नि. डोकररांजी थाना केवलारी। 2. 3. ज्ञानेश्वर पिता जयराम ठाकुर उम्र 24वर्ष नि. डोकररांजी थाना केवलारी। 4. लालू पिता रामभरोष मरावी उम्र 28 वर्ष नि. बम्हनीखेड़ा थाना केवलारी।
5. राजकुमार पिता सुन्नीलाल अहिरवार उम्र 35 वर्ष नि. डोभ थाना केवलारी। 6. अनिल पिता छतरसिंह अहिरवार निवासी डोभ थाना केवलारी।
कुल जप्त मशरूका:- नगद 12,950/- (बारह हजार नौ सौ पचास रुपये) एवं ताश के पत्ते।
सराहनीय कार्य :- थाना प्रभारी नारी निरी. एसडी सनोडिया, उनि देवन सिंह अडमें, कार्य, सउनि मोहनसिंह बघेल, प्र. आर. 221 जसंवत तेकाम, आर 690 पंकज सोलकी आर. 456 विजय गुर्दे, आर. 669 शरद, आर. 643 आनन्द चौरिया का योगदान रहा।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment