BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पंचायत आम निर्वाचन के लिए स्टेंडिंग कमेटी हुई गठित.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 27, 2021

पंचायत आम निर्वाचन के लिए स्टेंडिंग कमेटी हुई गठित..

रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश में आगामी होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस.जामोद ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2021-22 में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए जिला स्तर पर स्टेंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। स्टेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे। पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी आवश्यक समझे, सदस्य होंगे।


जिला स्तर पर गठित कमेटी की बैठक निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के पूर्व(मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित होने के पूर्व) आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण बिन्दु पर चर्चा के लिए जब भी चाहें स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment