BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जुन्नारदेव थाना प्रभारी बी. मिश्रा स्कायलैब की भाँति कर रहे धड़ाधड़ कार्यवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 17, 2021

जुन्नारदेव थाना प्रभारी बी. मिश्रा स्कायलैब की भाँति कर रहे धड़ाधड़ कार्यवाही...

रेवांचल टाईम्स - अब लग रहा है कि आ गई शामत अवैध कारोबारियों की।
जामई पुलिस के हत्थे जस्ट अभी चढ़े और तीन शातिर जुआरी।
*दातला में जुआँ अड्डे के नाम पर प्रख्यात व बदनामनुमा जगह चक्की मोहल्ला में चक्की के पास पकड़ाए तीन जुआड़ी।
सुनहरे 52 पत्तों के साथ ₹ 3390 नगदी की हुईं जप्त।।
इस धरपकड़ में शामिल सभी पुलिस जवानों को मिलना तय है COP OF THE DAY 2021का सम्मान पत्र।।




जुन्नारदेव :- जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संजीव उईके के निर्देशन में एवं जुन्नारदेव एसडीओपी एसके सिंह के मार्गदर्शन में नवागत जुन्नारदेव थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने अपने मातहत पुलिस स्टॉफ के साथ आज शनिवार शाम के समय मुखबिर की पुख्ता सूचना पर ग्राम पंचायत दातला के चक्की मोहल्ले में बड़े हिकमत अमली से बड़ी सूझबूझ से दबिश देकर प्रख्यात व जुए के नाम पर पुलिस की नाक में दमकर देने  3 जुआड़ियों को रंगे हाथों अंदर बाहर के खेल में रूपये लगाकर जुआं खेलते पकड़ा।।

जुन्नारदेव पुलिस ने इनके कब्जे से ₹3390 जप्त कर अपराध क्रमांक 359/2021धारा जुआ से संबंधित एक्ट व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही संधारित की है।।

इस जुएँ की खबर पूर्व पुलिस को पहले से थी पर सही ढंग से रैकी व फील्डिंग नही हो पा रही थी परंतु नवागत थाना प्रभारी मिश्रा ने अपने तगड़े गोपनीय सूचना तंत्र से आखिरकार इस नामी जुए को पकड़ने में सफलता हासिल कर ही ली।

गौरतलब होवे की इस पकड़ाई जुआ टोली में कुछ काल जुआड़ी खिताब प्राप्त खिलाड़ी भी शामिल है।

      इसके पूर्व में भी कईयों बार इस प्रख्यात जुआ अड्डे पर छापामारी की रुपरेखा बनी पर हालात वही बने ढांक के दो पात।

        पर इस मर्तबा थाना प्रभारी बी. मिश्रा की हिकमत अमली व पूर्ण इच्छाशक्ति से सभी जुआड़ी धरदबोचे गए।

पकड़े गए जुआड़ियों मे

(1)परवेजगुल फजलगुल उम्र 35 वर्ष वार्ड नं 07 थाना जुन्नारदेव।

(2) यूनुस पिता पिता आबिद 41 वर्ष निवासी वार्ड 04 थाना जुन्नारदेव।

(3)सुखमन पिता पन्नालाल डेहरिया उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड 08 कब्रिस्तान के पास से ₹ 3390 व 52 रंग बिरंगे पत्ते जप्त किए।

      पता तो यहां तक चला कि थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा के हमराह एएसआई योगेन्द्र सिंह राजपूत देवी विसर्जन हेतु व्यवस्था बनाने निकले थे वही मुखबिर की सूचना पुख्ता होने से थाना प्रभारी ने बिन समय नष्ट करें इस धरपकड़ कार्यवाही को मूर्त रूप देकर जुआड़ियों में हड़कंप पैदा कर दी।

      आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआं एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

    संपूर्ण कार्यवाही में जुन्नारदेव  थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा एएसआई योगेन्द्र सिंह राजपूत आऱक्षक क्रमशः अजय रघुवंशी राकेश नितेश रघुवंशी कपूर की शानदार भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment