रेवांचल टाइम्स - विश्व शिक्षक दिवस (5 अक्टूबर) के अवसर पर प्रगत शैक्षिक संस्थान पी.एस. एम. जबलपुर में डॉ. गुलाब चौरसिया की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जिले के राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक शिक्षक शक्ति पटेल को डॉ. गुलाब चौरसिया स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया । इन्होंने कोरोना काल में छात्रों को पढ़ाई से जोड़े रखने का कार्य किया । इस उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए इन्हें सम्मानित किया गया । इस अवसर पर एस. आई. एस. ई. डायरेक्टर कामायनी कश्यप, प्राचार्य डाइट, शिक्षक संदर्भ समूह के समन्वयक डॉ. दामोदर जैन तथा अन्य विद्वान उपस्थित रहे


No comments:
Post a Comment