रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के विकास खंड बिछिया अंतर्गत ग्राम बरिहा में 14 अक्टूबर 2021दिन गुरुवार को ग्राम स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिछिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक नारायण सिंह पट्टा व आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधे शाह मरावी उपस्थित हुए कार्यक्रम में उपस्थित विधायक ने ग्राम के समस्त मानव समुदाय के सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि समाज और गाँव के विकास के लिए संगठन जरूरी है। गाँव में भाई चारा से निवास करने वाले सभी वर्गों के लिए शिक्षा जरूरी है। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में समाज के विधार्थियों के लिए संदेश भी विधायक ने दिये। साथ ही विधायक बरिहा ग्राम को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हर संभव मदद करने की बात कही साथ ही आदिवासी कांग्रेस मंडला जिलाध्यक्ष राधेशाह मरावी ने अपने उद्बोधन में समाज के पुरातन इतिहास, संस्कृति बोली,भाषा,रहन सहन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए , समाज के युवाओं को नशामुक्त रहकर शिक्षा, संस्कृति, इतिहास के साथ भारतीय संविधान के रक्षा और संवैधानिक प्रावधानों के तहत समाज में हो रहे अन्याय अत्याचार शोषण, महंगाई, के खिलाफ आदिवासी कांग्रेस के माध्यम से आवाज बुलंद कर कांग्रेस पार्टी कमलनाथ जी के हाथ को मजबूत करने की बात कही।विधायक ने ग्राम चुरिया मढिया,सलवाह,ढेको,बरिहा,केवलारी सहित अन्य ग्रामों का भ्रमण किया कार्यक्रमों में ग्राम बरिहा सहित सभी ग्रामों के सरपंच, पंच, गणमान्य नागरिकगण सहित भारी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहे।
Thursday, October 14, 2021
बरिहा में ग्राम स्थापना दिवस पर पहुंचे विधायक नारायण पट्टा

Tags
# breaking-news
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
breaking-news,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment