रेवांचल टाईम्स - सिवनी छिंदवाड़ा हाईवे रोड रोड के समीप ग्राम बम्होडी पर गुरूवार सुबह 3:30 चालक के अचानक नियंत्रण खो देने के कारण बोलेरो वाहन mp22g3834एक मकान में घुसा बोलेरो की चपेट में आने से घर की दीवार और मकान का गेट क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही मकान की एक दीवार में भी दरार पड़ गई।गनीमत रही कि हादसे में परिवार को कोई सदस्य घायल नहीं हुआ।
मकान मालिक मंसाराम यादव के परिवार वालों ने बताया कि सुबह करीब 03:30बजे घर में उसके परिवार लोग कमरे पर सो रहे थे। तभी अचानक जोर की आवाज के साथ पूरा मकान हिल गया।हमे लगा जैसे भूकंप आ गया हो।बाहर आकर देखा तो एक बोलेरो मकान में धंसी हुई थी। यदि उस समय कमरे में कोई होता तो उसकी जान भी जा सकती थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीवारऔर मकान का दरवाजा चूर चूर हो गया और एक दीवार दरार आ गई।मकान के अंदर रखे सामान भी छतिग्रस्त हो गए
मकान मालिक ने इस घटना की सूचना पुलिस विभाग को दी पुलिस विभाग ने घटना में जाकर जांच में जुटी।
No comments:
Post a Comment