रेवांचल टाइम्स– वैसे पंचायतों में लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामले आना नई बात नहीं है, मगर यदि कोई ये दम भरे की हमने बहुत काम किया तो उस पंचायत में जैसे ही प्रवेश करेंगे तो पहले आपको स्वागत द्वार नजर आता है जो पंचायत में हुए कामों की पोल खोलने के लिए काफी है।
जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत ग्रामपंचायत कातलबोड़ी(मातृधाम) में साल भर पहले विधायक निधि से 1लाख 45 हजार की राशि से निर्मित स्वागत द्वार सालभर में ही धराशाही होने लगा है इसमें जगह जगह दरार आने लगी है और कुछ जगह तो जो ईट लगी है वह घुलने लगी है।
जब स्वागत द्वार का ये हाल है जहा से नेताओं से लेकर दूर दूर के लोग का मंदिर दर्शन करने आना होता रहता है । जब जो सबको नजर आने वाले स्वागत द्वार का यह हाल है तो बाकी के कामों की भी यदि जांच की जाए तो पता चलेगा की बाकी काम कैसे हुए है।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment