BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वर्गीय इंदिरा गाँधी की शहीद दिवस एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 31, 2021

स्वर्गीय इंदिरा गाँधी की शहीद दिवस एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती कार्यक्रम





रेवांचल टाइम्स  - सिंगारपुर हम इस वर्ष भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का जश्न बड़े ही गर्व एवं गौरव के साथ मना रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदानों का सम्मान करने और उन्हें  याद करने और उनके जीवन का जश्न मनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के निर्णय अनुसार वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को भारत की महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी का शहीद दिवस तथा अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष व उप प्रधान मंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ के निर्देशानुसार दोनों महान नेताओं की शहीद दिवस एवं जयंती कार्यक्रम जिला व ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित की गयी जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय बड चौराहा मोहगाँव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  मनाये। उक्त कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बाल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नफीस मलिक, मोहगाँव मंडलम अध्यक्ष हसीब खान, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष प्रेम सिंह धुर्वे, ब्लॉक उपाध्यक्ष नवल सिंह मरकाम, ब्लॉक प्रवक्ता आसिफ मलिक, कार्यालय प्रभारी जाकिर हुसैन, अमर सिंह तेकाम, जहीर मलिक सहित कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment