BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध शराब एवं माईनिंग पर करें सख्त कार्यवाही - हर्षिका सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 18, 2021

अवैध शराब एवं माईनिंग पर करें सख्त कार्यवाही - हर्षिका सिंह कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश


 

मण्डला 18 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र में अवैध माईनिंग एवं अवैध शराब की गतिविधियांे पर सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से उनके क्षेत्र के नामांकन एवं सीमांकन एवं बटवारे से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करें। इसी प्रकार राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के तहत् प्राप्त आवेदनों का भी समय-सीमा में निराकरण करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि आगामी 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करें। साथ ही इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें।

 



शासकीय अतिक्रमण चिन्हित कर हटाएं

               

                कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाने की कार्यवाही सतत् जारी रखें। इसी प्रकार शासकीय अतिक्रमण भी तत्काल हटाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के लिए भी कैम्प आयोजित करें। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि आगामी अवकाश के दिनों में भी अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें।

                बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों का 75 प्रतिशत से कम निराकरण न हो। इसी प्रकार निराकृत प्रकरणों की ऑनलाईन फीडिंग भी सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि मोबाईल कोर्ट के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करें। इसी संबंध में पंचायत स्तरों पर सूचना प्रसारित करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के बारे में संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगे।


No comments:

Post a Comment