रेवांचल टाइम्स - लांजी सर्रा नदी से रेत माफियाओं के द्वाराअवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है इस संबंध में राष्ट्रीय हिंदू परिषद गौ रक्षा जिला अध्यक्ष अनिल नागेश्वर द्वारा बताया गया कि करीब डेढ़ माह पूर्व से सर्रा नदी से रेत माफियाओं के द्वारा अवैध रेत उत्खनन किया जाकर डंप करके मनमानी किया जा रहा है जबकि यह रेत घाट स्वीकृत नहीं है फिर भी रेत माफियाओं के द्वारा मनमानी करते हुये शासन की राजस्व की राशि का दुरुपयोग करते हुए अधिक रेटों में गांव गांव रेत बेचा जा रहा है इनके द्वारा यह भी बताया गया की शासन प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी उक्त नदी से अवैध रेत उत्खनन नहीं थम रहा है इससे स्पष्ट समझ में आता है की खनिज विभाग के द्वारा रेत माफियाओं से सांठगांठ करके शासन की राजस्व की राशि का बंटाधार किया जा रहा है और गरीब हितग्राहियों को अधिक रेटों में रेत बेचा जा रहा है इनके द्वारा यह भी बताया गया कि लांजी क्षेत्र के नेताओं का भी रेत माफियाओं से संबंध है इसलिए नेतागण भी इस मामले पर कोई विचार नहीं कर रहे हैं
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
No comments:
Post a Comment