रेवांचल टाइम्स - 24 अक्टूबर 2021 दिवस रविवार को इस वर्ष करवा चौथ का व्रत रखा गया | कार्तिक पूर्णिमा की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है ।यह व्रत धार्मिक मान्यताओं पर आधारित संपूर्ण सुख एवं अखंड सौभाग्य को प्रदान करने वाला व्रत है ।
सौभाग्यवती एवं सुहागन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु एवं सुखमय दांपत्य जीवन की कामनाओं की पूर्ति हेतु निर्जला व्रत रखा ।रात्रि में चंद्रोदय के उपरांत धूप दीप नैवेद्य मिष्ठान एवं फल से चंद्र देवता की पूजा कर अर्घ्य दान दिया जाता है | शेष बचे जल को पति के हाथों से पीकर व्रत का पारायण करती हैं |
No comments:
Post a Comment