रेवांचल टाइम्स डिंडौरी ..भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के आह्वाहन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत जी के मार्गदर्शन पर व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीश शर्मा के निर्देशन व युवा मोर्चा जिलामहामंत्री हर्षवर्धन कटारे के नेतृत्त्व में आज भारत माता चोंक में कमलनाथ का पुतला किया गया ।कमलनाथ के द्वारा मध्यप्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी के संबंध में अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसका विरोध करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा डिंडोरी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता चोंक में कमलनाथ के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कमलनाथ के पुतले को घसीट कर भारत माता चोंक लाया गया और जमकर नारे बाजे की गई उसके पश्चात पुतला दहन किया गया ।युवा मोर्चा जिलामहामंत्री हर्षवर्धन कटारे में कहा कि 1984 के सिख दंगो के आरोपी,आगस्टा वेस्टलैंड कमलनाथ के द्वारा की गई ये अभद्र टिप्पड़ी का युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करता है ऐसे देश द्रोही कांग्रेसी नेता को कोई हक नही कि वो हमारे प्रदेश के सम्मानीय प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा जी के लिए अपशब्द बोले ।कमलनाथ को हमारे प्रदेश अध्यक्ष से मांफी मांगनी होगी और अपने शब्दों को वापिस लेना होगा नहीं तो युवा मोर्चा और उग्र रूप से आंदोलन करके अपना विरोध प्रदर्शन करेगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष अविनाश गोग्या,अनूपपुर युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह,योगेश यादव,हरीश चौरसिया,शशिकांत सिंह,अभय प्रधान,अनुज पटेल,प्रिंस सिंह राजपुत,लकी रैकवार,दीपक झरिया,आदर्श अग्रवाल,सोनू बैगा व अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
No comments:
Post a Comment