रेवांचल टाईम्स - बेटियो ने जाना की अपराध से कैसे बचे एव अपनी सुरक्षा कैसे करे के साथ ली कराटे की ट्रेनिंग ।
रेवांचल टाइम्स..श्रीमान पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के मार्ग दर्शन एव निर्देशन पर आज चन्द्र विजय महाविद्यालय ङिङोरी प्रबंधक (प्राचार्य )डाक्टर एस के बर्मन जी एव खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे आज चन्द्र विजय महाविद्यालय में 100 बालिकाओं के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में महिला थाना ङिङोरी से प्रधान आरक्षक वीना पटेल, जिला खेल प्रशिक्षक आरती सोधिया ने बेटियो के साथ बढते अपराध को रोकने के उददेश्य से बेटियां हर पल कैसे मजबूत रहे एवं अपराध होने से कैसे बचे उक्त बातों की समझाईश दी गई साथ ही यह भी बताया गया कि किसी के बहलाने फुसलावे पर मत आये ,बाहर का कोई अनजान व्यक्तिगत आपके मोहल्ले कालोनी मे आकर रहता है तो उसकी जानकारी पुलिस को तत्काल देने एव अपराध होने की शंका हो तो हेल्प लाइन नम्बर का उपयोग करे ।आपके साथ अगर गलत हो रहा है तो उसे छिपाये न अपने परिजन को आवश्यक बताये ,किसी अपरिचित पर भरोसा न करे की जानकारी दी गई ।एव अपनी सुरक्षा एव बचाव कैसे करे एव खेल से जुड़ेने की जानकारी देकर बालिकाओं को जागरूक किया गया एव खेल और युवा कल्याण विभाग अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया जी द्वारा बच्चो को खेल से जुड़ेने के साथ भर्ती की तैयारी के लिये प्रेरित किया गया । कराटे प्रशिक्षक एस सी नागवंशी जिला कराते एशोशियन ङिङोरी प्रशिक्षक, श्रीमती मनीषा बैरागी
कालेज महाविद्यालय का स्टाप कार्यक्रम प्राभारी संतोष धुरवे, प्रगति साहू, पूजा धुरवे, अमीर खान सपोर्ट आफीसर उमेश मरावी ,जगत राम उपस्थित रहे ।
No comments:
Post a Comment