BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गांव गांव घूमा आसरा ए आइ एफ कोविड जागरूकता मवई, पिछले ग्यारह दिनो से मदई विकासखण्ड में चल रही कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 5, 2021

गांव गांव घूमा आसरा ए आइ एफ कोविड जागरूकता मवई, पिछले ग्यारह दिनो से मदई विकासखण्ड में चल रही कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान


रेवांचल टाइम्स  का आज समापन ग्राम पंचायत भिमौरी में हुआ अभियान में आसरा लोक कल्याणसमिति के सदस्य एवं अमेरिकन इण्डिया फाउंडेशन का दल शमिल रहा जिन्होंने 25 सितंबर 2021 से 5 अक्टूबर 2021 तक मवई विकासखण्ड के सुदूर अंचल के गांव तक जाकर लोगो में कोविड टीकाकरण को लेकर जागृति प्रसार के उद्देश्य से गांव गांव जाकर गांव में मुख्य स्थानों पर एल सी डी के माध्यम से जागरूकता फिल्मों का प्रर्दशन किया व गांवों में जिन लोगो ने टीकाकरण नहीं कराया था उनसे सीधी चर्चा कर उन्हें टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जिसके चलते ऐसे लोग जो टीके से डर रहे थे और जिनके मन में कोविड टीकाकरण को लेकर विभिन्न प्रकार की भातिया थी उनसे सीधी चर्चा की गई और उन्हें परामर्श दिया गया तथा प्रेरित होकर लोगो ने टीकाकरण के प्रति अपनी रूचि दिखाई तथा अपना व अपनों का टीकाकरण टीकाकरण केंद्र में जाकर टीकाकरण कराया अमेरिकन इंडिया फाउडेंशन एवं आसरा के सदस्य ऐसे लोगों के पास प्रत्यक्ष रूप से पहुंचे एवं उनसे सीधी चर्चा की उनके भ्रम पर बात की एवं उनका भ्रम दूर करने का प्रयास किया गया साथ ही लोगो को टीकाकरण से जुड़े लाभ एवं उससे जुड़े हर बिंदु पर विस्तार के साथ चर्चा की। इस दौरान कोविड पर जानकारी रखने वाले ग्रामीण विशेषकर सक्रिय महिलाओ को पारितोषिक वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आसरा से जिला समन्वयाक आसरा नागेश्वर धनजय, महिला एवं बाल विकास परियोजना से लक्ष्मीप्रसाद घुर्वे, परियोजना पर्यवेक्षक श्रीमति सुलोचना सैयाम, श्रीमति रविता

कुडापे सहित सभी सेक्टर सुपरवाइजर, ब्लाक समन्वयक आसरा सत्यनारायण डेहरिया, सकुल समन्वयक आकाश झारिया एवं उत्कर्ष नायक, सभी ग्रामों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment