रेवांचल टाईम्स - पम्पलेट बांटे, पदयात्रा निकाली और नारेबाजी कर पेट्रोल पंप में किया विरोध प्रदर्शन
मण्डला पेट्रोल डीजल रसोई गैस मूल्यवृद्धि और बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में मंगलवार को अंजनियाँ मुख्यालय में बिछिया विधानसभा युवा कांग्रेस ने जबरदस्त हल्ला बोल कर विरोध प्रदर्शन किया है। युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बिछिया विकास साहू ने बताया कि देश में कच्चे तेल की कीमतें पिछले 30 सालों के मुकाबले सबसे कम है उसके बाद भी आज देश मे पेट्रोल डीजल की कीमतें इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। एक आंकलन के मुताबिक 41 रुपये लीटर का पेट्रोल 115 रुपये लीटर बेचा जा रहा है जिसमें केंद्र और राज्य सरकार 58 रुपये का मुनाफा कमा रही हैं। 34 रुपये लीटर का डीजल 105 रुपये में बेचा जा रहा है। मोदी सरकार जनता से खुली लूट कर रही है, जिस तरह की मूल्यवृद्धि की जा रही है उससे जनता की आर्थिक स्तिथि गड़बड़ाती जा रही है। ये मूल्यवृद्धि सरेआम डकैती जैसी है जो जनता की जेब मे डाका डालकर की जा रही है। रसोई गैस की कीमतें 360 रुपये से बढ़कर 960 रुपये हो गई है, सब्सिडी भी न के बराबर मिल रही है। यह लूट नहीं तो क्या है। आज महंगाई आसमान छू रही है, युवाओं के लिए रोजगार नहीं है, आम जनता आर्थिक बदहाल होती जा रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस अब जनता के हक़ की लड़ाई सड़कों पर लड़ रही है। हमारा यह विरोध प्रदर्शन गांव गांव में होगा। अंजनियाँ मुख्यालय में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आम जनता को पम्पलेट बांटकर वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा टैक्स के नाम पर की जा रही लूट से अवगत कराया। अंजनियाँ के गांधी स्मारक में विरोध प्रदर्शन करने के उपरांत युवाओं ने एक किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए जमकर नारेबाजी की और अंजनियाँ के पेट्रोल पंप पहुंचकर वहां जोरदार प्रदर्शन किया। पेट्रोल डीजल डलवाने आने वाले नागरिकों को सरकार द्वारा वसूले जा रहे मनमाने टैक्स की जानकारी दी और इसका विरोध करने की अपील की गई। इस दौरान अरविंद कुशराम, नेतराम साहू, केशवनाथ पटेल, विमल हरदहा, आकाश पटेल, अनुराग शर्मा, जयदीप झा, मनीष पटेल, शाकिर खान, सौरभ साहू, सादिक खान, अजय श्रीवास्तव, गफ़्फ़ार खान, कमलेश नंदा, राजा ठाकुर, सुनील नंदा, राजेश खैरवार, आसवन खेरवार बसंत दास दीपक भलावी सुदामा नंदा हीरेन्द्र मर्सकोले देवेश झरिया पिंटू प्रधान साकिर खान क्रांति झारिया शिवेंद्र पटेल रामस्वरूप चक्रवर्ती टोनी सुभाष मिश्रा मयंक जोध अमन राजपूत टीकाराम तूमराली निखिल राजपूत अज्जू मरावी विनीत टांडिया पवन प्रजापति प्रेम बंजारा धनीराम मार्को चंद्रहास प्रजापति दिलीप झरिया संजय कार्तिकेय सहित सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment