रेवांचल टाईम्स - मंडला शहर मे पुलिस के द्वारा लगातार अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है, इसी के चलते आज एस डी ओ पी अश्विनी कुमार के द्वारा ने बस स्टैंड स्थित दुकान पर ग्राहक वनकर रेड डाली गई जसके चलते छोटी दुकान से अवैध शराब पकड़ी गई । अवैध शराब को पकड़ने के लिए आज मंडला पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया गया , जिसमें एस डी ओ पी मंडला अश्विनी कुमार ने देहाती का रूप धारण कर और उनकी पूरी टीम ने सिर में गमछा बांधकर ग्राहक बनकर दुकान पहुंचे और नगद पैसे देकर शराब की मांग की जिसके चलते दुकानदार एस डी ओ पी को पहचान नहीं पाया और शराब देने को तैयार हो गया , शराब देते ही पुलिस की पूरी टीम ने दुकानदार को दबोच लिया। ओर पूरी जाँच के साथ कार्यवाही करते हुए थाने ले गई ,जाँच अभी जारी है ,
मंडला से प्रदीप दुबे
No comments:
Post a Comment