रेवांचल टाईम्स - अमरकंटक रोड जयसिंहनगर के बीच बस स्टैंड मैं धड़ल्ले से चल रहा अंग्रेजी शराब दुकान आबकारी विभाग के ठेकेदार द्वारा न्यायालय का हो रहा है उल्लंघन जयसिंह नगर मैं हो रहा है आबकारी विभाग के हौसले बुलंद धड़ल्ले से चल रही अंग्रेजी शराब दुकान संचालित जयसिंहनगर।जिला शहडोल मध्य प्रदेश ।
अंग्रेजी शराब दुकान जयसिंहनगर मे संचालित है शासन के दारा इस संचालित शराब दुकान को नज़र अंदाज किया जा रहा है । बगल मे भगवान् शिव जी का मंदिर भी संचालित है और वही अंग्रेजी शराब दुकान भी संचालित है। आज तक शासन की तरफ से कोई कार्यवाही नही की जा रही है ।आए दिन शराब पीने के बाद मंदिर के बगल मे ।लोगों को आने जाने मे और शाम ढलते ही मंदिर के पास पीना चालू कर दिया जाता है । मार् पीट अश्लील गाली गलौज किया जाता है ।लोगो को आने जाने मे परेशानीयो का सामना करना पड़ता है । शासन द्वारा देसी शराब दुकान पर कार्यवाही करने में असफल दिखाई दे रही है आबकारी विभाग के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं क्या ऐसे ही देसी शराब दुकान चलती रहेंगी अब देखना यह होगा कि शासन की तरफ से यह अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब दुकान कब तक चलते रहेंगे आबकारी विभाग के अधिकारी नियम कानून को ताक पर रख सरकारी खजाना भरने में लगे हैं फिर चाहे किसी भी धार्मिक भावनाएं आहत हो या बच्चों और युवकों के मन पर विपरीत असर पड़े विभाग के अधिकारियों ना तो मंदिर मस्जिद की परवाह है और ना ही अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों से सांठगांठ और ठेका लेने बालों ने जहां चाहा वही देसी अंग्रेजी बीयर और भांग का ठेका खोल दिया जाता है लेकिन विभागीय और जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है प्रदेश सरकार के खजाने के लिए जयसिंह नगर शहडोल प्ले से हर साल 125 करोड़ कमाने वाला आबकारी विभाग पुराने देसी अंग्रेजी शराब ठेकों का नवीनीकरण किया लेकिन शराब ठेकेदारों ने विभागीय अफसरों से मिलीभगत का जहां चाहा वही दुकानें खोल दी मंदिर-मस्जिद लाइब्रेरी स्कूल अस्पताल जाने वाले रास्तों पर शराब ठेके होने के कारण मे धुत्त लोग स्कूली बच्चों और छात्रों पर फबितया कसते दिखाई देते हैं और और तो जिले के आसपास मलिन बस्तियों देसी शराब के ठेके खुले हैं आबकारी विभाग के नियम तहत धार्मिक स्थली स्कूल लाइब्रेरी मंदिर मस्जिद हॉस्पिटल से शराब भांग बियर की दुकान कम से कम 50 मीटर दूर स्थित होनी चाहिए नियम के तहत मलिन बस्ती में अंग्रेजी शराब दुकान हो या देसी शराब दुकान नहीं खुलेगी लेकिन जिले के कई स्थानों पर हो रहा उल्लंघन
शरद कुमार मिश्रा की रिपोर्ट जयसिंहनगर
No comments:
Post a Comment