BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुबह उठकर कर लेंगे ये काम तो मां लक्ष्मी को आपके घर आने से नहीं रोक पाएगा कोई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 2, 2021

सुबह उठकर कर लेंगे ये काम तो मां लक्ष्मी को आपके घर आने से नहीं रोक पाएगा कोई



माता लक्ष्मी को धन और सौभाग्य की देवी माना जाता है. जिस व्यक्ति से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं वह धनवान बन जाता है वहीं, जिस व्यक्ति से माता लक्ष्मी रहती हैं वह लाख कोशिशों के बाद भी धनवान नहीं बन पाता. ऐसे में लोग माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं. मां की कृपा से व्यक्ति कोअन्न, धन और वस्त्र की प्राप्ति होती है. ऐसे में अगर आप भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको सुबह उठकर बस कुछ काम करने हैं. इससे मां लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा बनी रहेगी. आइए जानते हैं

तुलसी की पत्तियों का पानी छिड़कें- घर के बड़े सदस्यों या महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर स्नान करके तांबे के लोटे से तुलसी को जल देना चाहिए. वहीं, थोड़े से पानी में तुलसी की पत्तियां डालकर पूजा करें और फिर उसे पूरे घर के कोनों व मुख्य द्वार पर छिड़कें. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सुख-समृद्धि आएगी.

इस तरह चढ़ाएं तुलसी को जल- तुलसी को जल देते समय हमेशा भगवान विष्णु के मंत्र ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

दीपक जलाएं- रोजाना सुबह घर की साफ-सफाई करने के बाद पूजा करें. साथ ही दरवाजे पर दीपक जलाएं. इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है.

माता-पिता के पैर छुए- सुबह उठकर सबसे पहले माता-पिता के पैर छूएं. इससे घर में पॉजिटिव माहौल के साथ आपमें भी आत्मविश्वास बढ़ेगा.

No comments:

Post a Comment