बिहार के कैमूर (Kaimur) जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या (lover's murder) कर दी गई है. आरोप है कि युवक की हत्या लड़की के पिता और उसके भाई ने की है. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद पिता और भाई ने प्रेमी युवक के शव को जमीन में गाड़ दिया. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की है, जहां प्रेम प्रसंग से नाराज लड़की के घरवालों ने पहले उसका अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि राम केवल राम और उसके बेटे राम नारायण ने जयप्रकाश जायसवाल का पहले अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी.पिता की शिकायत के बाद गिरफ्त में आरोपी मामले में मृतक युवक के पिता ने सदर थाना में आवेदन दिया था और कहा था कि उनका बेटा जयप्रकाश 27 तारीख की शाम से लापता है. वो किसी के फोन आने के बाद 9 बजे रात को कहीं गया था. इसके बाद वापस नहीं लौटा. मृतक के पिता ने बताया था कि उसके बेटे का गांव के ही राम केवल राम के घर आना जाना रहता था. जिसके बाद पुलिस ने भभुआ थाना क्षेत्र के खनांव गांव के रहने वाले राम केवल राम और उसके बेटे राम नारायण राम से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने दोनों की शिनाख्त पर शव को गड्ढे के अंदर से बरामद कर लिया है.
लड़की पर चाकू से हमला इधर पटना में भी प्रेम प्रंसग में हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है. यहां फुलवारीशरीफ इलाके में एक युवती ने प्रेम का इजहार स्वीकार नहीं किया तो युवक ने युवती को चाकू मार दिया. जिसके बाद लड़की बुरी तरह जख्मी हो गई और उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि लडका लड़की को चाकू के बल पर प्रपोज कर रहा था. लेकिन लड़की ने जब उसके प्रपोज को स्वीकार नहीं किया तो उसपर कई बार चाकू से हमला कर दिया.
लड़की की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि फुलवारीशरीफ की पीड़िता से वैशाली जिला के गरौल थाना इलाके का रहने वाला मोहम्मद नसीम हुसैन एकतरफा प्रेम करता था. आरोपी युवक बीते एक साल से लड़की से वन साइड प्रेम का इजहार कर रहा था लेकिन लड़की उसे नकार रही थी जिसके बाद एकतरफा प्यार में पागल युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया.

No comments:
Post a Comment