रेवांचल टाईम्स–गांधी जयंती के उपलक्ष में विधायक दिनेश राय मुनमुन पहुंचे न्यू आसरा सोशल फाउण्डेशन द्वारा जन सहयोग से संचालित आसरा की रसोई मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन किया तथा प्रतिमाह अनुसार इस माह भी मानसिक विक्षिप्त जनों के लिए भोजन उपलब्ध कराया।
ज्ञात होवे कि विधायक दिनेश राय मुनमुन की ओर से दलसागर तालाब के सामने एन.एच.7 पर नगर पालिका की लाईब्रेरी परिसर मे स्थित न्यू आसरा फाउण्डेशन संस्था के माध्यम से प्रतिमाह मानसिक विक्षिप्तजनों को भोजन कराया जाता है। जिसके आज एक वर्ष पूर्ण हो गये है। इसी उपलक्ष्य मे समाजसेवी फाउण्डेशन की अध्यक्ष रोज़ कुरैशी द्वारा 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर विधायक दिनेश राय मुनमुन को आमंत्रित किया गया था। जहां पर आपके द्वारा महात्माओं के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
इस अवसर पर श्याम मिलन पाण्डेय विधायक प्रतिनिधि, रोज़ कुरैशी अध्यक्ष न्यू आसरा फाउण्डेशन,संकेत (विक्की) शिवहरे विधायक प्रतिनिधि, नीरज वर्मा ,सतीश डहेरिया ,आनंद शुक्ला ,अजय यादव ,देवेंद्र राठौर कार्यालय सहायक एवं फाउण्डेशन पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment