BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हाथ में लोटा लेकर सास ने लगाई दौड़......ये है वजह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 13, 2021

हाथ में लोटा लेकर सास ने लगाई दौड़......ये है वजह






भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल के पास गांव में एक अनोखी दौड़ प्रतियोगिता हुई. घर में शौचालय बनने के बाद सासों ने तो खुले में शौच करना छोड़ दिया, लेकिन कई घरों में बहुएं अभी भी खुले में शौच के लिए जाती हैं. उन्हें समझाने के लिए मंगलवार को भोपाल के पास एक गांव में 18 सासों ने लोटा लेकर दौड़ लगाईं ताकि बहुएं और अन्य लोग समझ सकें कि खुले में शौच करने से इज्जत को तो खतरा है ही, बीमारियां भी होती हैं. दौड़ने वाली महिलाओं में 50 से 60 साल उम्र की बुजुर्ग सास थीं और दर्शक उनकी बहुएं थीं. 50 मीटर दौड़ने के बाद सास ने विनिंग प्वाइंट पर पानी से भरा लोटा फेंका और संदेश दिया कि बहुएं जिंदगी भर खुले में शौच न जाएं और घर पर बने शौचालय में ही शौच करें. सास महिलाओं ने कहा कि हम तो जिंदगी भर शौच के लिए जंगल और खेतों में भागते रहे, बहुएं ऐसा न करें.
मंगलवार शाम हुई इस अनूठी दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर राधा प्रजापति रहीं. दूसरे स्थान पर मंजू और तीसरे स्थान पर अर्पिता प्रजापति रहीं. इन सभी को उनकी बहुओं ने ही फूल माला और मेडल पहनाएं. ज़िला पंचायत अधिकारियों के मुताबिक सास-बहू के बीच की झिझक दूर करने और दोनों में संवाद कायम रखने के लिए इस दौड़ को कराने का आइडिया आया था.

No comments:

Post a Comment