BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दिल की सेहत सुधारे, डाइट में शामिल करें ये 9 चीजें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 15, 2021

दिल की सेहत सुधारे, डाइट में शामिल करें ये 9 चीजें



आज की क्रेजी वर्क लाइफ में सबसे ज्यादा जरुरी है कि सेहत का ध्यान रखा जाए. क्योंकि खान पान दिल की सेहत पर भी सीधा असर डालता है और दिल की तंदरुस्ती बहुत मायने रखती है. डाक्टर्स का भी कहना है कि हार्ट (World Heart Day) संबंधित बीमारियां इंसान की लाइफ लाइन छोटी कर देती है. इसलिए डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो दिल को दुरुस्त रखे. आइए आज ऐसी ही 10 चीजों के बारे में आपको बताते है जो दिल की सेहत में सुधार लाती है.

बीन्स

रोजाना अगर आधा कप बीन्स खायी जाए तो ये हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. इसमें मौजूद फॉलेट, एंटी ऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करते हैं. फाइबर कॉलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददगार हैं.

साल्मन फिश

ओमेगा 3 से भरपूर साल्मन फिश हार्ट रिदम डिसॉर्डप और लोवर ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करता है. अमेरिका हार्ट एसोसिएशन लोगों को सप्ताह में दो चम्मच साल्मन या ऑयली फिश खाने की सलाह देता है.

ऑलीव ऑयल

ऑलिव ऑयल को भी दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी कोशिकाओं का बचाव करते है. जब हम ऑलीव ऑयल को सैचुरेटेड फैट जैसे की मक्खन की जगह रिप्लेस करते है तो इससे कॉलेस्ट्रोल लेवल भी कम होता है.






अखरोट

ओमेगा 3 फैट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ यह ह्रदय के सुचारु तरीके से काम करने में मदद करता है. इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है. अखरोट में दिल की सेहत को फायदा को फायदा पहुंचाने वाला ओमेगा 3 भी पाया जाता है.

बादाम

हेल्दी हार्ट के लिए बादाम एक अच्छा ऑप्शन है. बादाम में विटामिन ई, फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है. ये सभी ह्रदय का आकार सही रखने के लिए जरुरी पोषक तत्व हैं.

सोयाबीन

सोयाबीन प्रोटीन कॉलेस्ट्रोल लेवल को घटाकर दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है. एक कप सोया में करीब 8 ग्राम हेल्दी फाइबर होता है. हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि जिम जाने वाले लोगों को सोया सप्लीमेंट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लेनी चाहिए.

संतरा

संतरे में कॉलेस्ट्रोल से लड़ने वाला फाइबर होता है. इसमें पोटाशियम भी काफी पाया जाता है. जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने का काम करता है. दो कप ऑरेंज जूस शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है.

बेरीज

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बेरी आपके दिल की सेहत को दुरुस्त रखते (World Heart Day) है. बेरीज शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्राल की मात्रा कम करते हैं. कम कैलोरी वाले बेरीज में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते है.

एवोकाडो

यह फल भारत में कम उपलब्ध होता है, पर इसके फायदे कई सारे है. ये विटामिन-सी, फाइबर, कैरोटेनॉइड्स का भी अच्छा स्त्रोत होते हैं. कैरोटेनॉइड्स को कार्डिवास्कुलर डिसीज से होने वाली मौत के जोखिम को कम करता है.

No comments:

Post a Comment