BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
7 किलोमीटर पैदल चलकर एसपी कार्यलय शिकायत करने पहुंची 75 वर्षीय वृद्ध महिला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 5, 2021

7 किलोमीटर पैदल चलकर एसपी कार्यलय शिकायत करने पहुंची 75 वर्षीय वृद्ध महिला




रेवांचल टाइम्स  बहु-बेटे सहित परिवार की प्रताड़ना से त्रस्त वृद्ध महिला श्रीमती प्रागा बाई चन्द्रवंशी ने एसपी विवेक अग्रवाल से उचित कार्यवाही की गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र एसपी कार्यलय अधीक्षक को सौंपा ज्ञात हो कि एसपी कार्यलय वार्ड नं.24 सोनपुर  से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी में है जिसे वृद्ध महिला प्रागा बाई ने पैदल ही नाप दिया लड़खड़ाती जुबान से प्रागा बाई ने बताया कि विगत शनिवार को सुबह 10:बजे के आसपास उसके बड़े बेटे कन्हैया चन्द्रवंशी और बहू माया चन्द्रवंशी ने उसके साथ जबरन मारपीट और गाली-गलौच की उसी बीच उसका नाती रवि एवं श्रीराम ने भी आकर वृद्ध महिला को धक्का दिया और छोटे बेटे पुनाराम चन्द्रवंशी ने जब बीच बचाओ करने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई जिससे पुनाराम की गर्दन मोच खाई हुई है अपने शिकायती आवेदन में प्रागा बाई ने लिखा है कि उसकी बड़ी बहू माया आय दिन उसे अपमानित करती है और लड़ाई-झगडा करती है और माया अभी भी उसे लगतार प्रताड़ित करती रहती है

No comments:

Post a Comment