BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रियंका गांधी बोलीं- यूपी चुनाव में महिलाओं को देंगी 40 फीसदी टिकट, ये दिया नया नारा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 19, 2021

प्रियंका गांधी बोलीं- यूपी चुनाव में महिलाओं को देंगी 40 फीसदी टिकट, ये दिया नया नारा



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh assembly elections) की तैयारियों में राजनीतिक दलों के नेता जुट गए हैं। नेताओं ने वोटरों को लुभाना भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लखनऊ में आज आधी आबादी यानी महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है।

, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश एवं उत्तर प्रदेश की महिलाओं को समर्पित मेरी प्रेस वार्ता। एक नई शुरुआत...। प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारा ध्येय है। महिलाएं तभी सशक्त होंगी, जब उन्हें अधिकार मिलेंगे, जब उन्हें राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी। महिला सशक्तिकरण की तरफ कदम बढ़ेंगे, अब महिलाओं को भी राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी।

आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40 प्रतिशत टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। इस दौरान प्रियंका गांधी ने महिला समाजसेवी, अध्यापिका, महिला पत्रकारों व अन्य सेवाओं से जुड़ीं महिलाओं को राजनीति में आने का आह्वान भी किया। प्रियंका ने कहा है कि जो भी इच्छुक वे आगे आएं और आवेदन करें हम उन्हें टिकट देंगे। यूपी में शोषित महिलाओं को लेकर यह फैसला कांग्रेस पार्टी ने लिया है। इसके अलावा प्रियंका ने नया नारा भी दिया है। लड़की हूं, लड़ सकती हूं....

प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को मेरिट के आधार पर टिकट दिया जाएगा। हमें जाति धर्म से ऊपर उठना होगा। आने वाले समय में 50 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया जाएगा। जो भी महिलाएं इच्छुक हैं, वे महिलाएं अपने विधानसभा से फॉर्म लेकर आवेदन कर सकती हैं।

No comments:

Post a Comment