BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ये हैं अक्टूबर की 4 लकी राशियां, वरदान के समान हैं आने वाले 27 दिन, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 3, 2021

ये हैं अक्टूबर की 4 लकी राशियां, वरदान के समान हैं आने वाले 27 दिन, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल



अक्टूबर महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। शुक्र और बुध का 2 अक्टूबर को राशि परिवर्तन हो गया है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। जानिए पंडित राघवेंद्र शर्मा से किन राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों के लिए आने वाले 27 दिन वरदान के समान हैं।

मेष राशि
मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु अति उत्साही होने से बचें। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। 17 अक्तूबर के बाद किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।




कर्क राशि
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परंतु संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। 23 अक्तूबर के बाद वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।


कन्या राशि
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं। मास के प्रारंभ में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। पांच अक्तूबर से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है।




मकर राशि
चार अक्तूबर तक धैर्यशीलता में कमी और वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए परिवार से दूर जा सकते हैं। 17 अक्तूबर तक नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 24 अक्तूबर के उपरांत वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

No comments:

Post a Comment