रेवांचल टाईम्स - जिले के पनिका जाति समुदाय के सामाजिक एवं शैक्षिक जीवन स्तर में बेतरतीब होती जा रही गिरावट पर चिंतित विशालकाय पनिका समाज के शुभ-चिंतकों की आवश्यक सभाएं मंडला जिले के तमाम सभी विकासखंड एवं सेक्टर मुख्यालयों में बैठकों का दौर अनवरत जारी है।
मंडला पनिका समाज संगठन से कार्यवाहक जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र धार्या के द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार पनिका समाज की विकासखंड स्तरीय बैठक रविवार 24 अक्टूबर को मोहगांव सरस्वती विद्यालय के पास मंगलभवन में बुलाई गई है।इस बैठक के दौरान विकासखंड कार्यवाहक कार्यकारिणी का गठन किया जाना है।इसी तारतम्य में बिछिया विकास खंड कार्यकारिणी का गठन करने रविवार 31अक्टूबर को बिछिया में बैठक की जायेगी।
मोहगांव सिंगारपुर से अजय बैरागी ने विकासखंड मोहगांव के पनिका समुदाय के सभी महिला पुरुष वर्ग को भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है। मोहगांव बैठक में जिला एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी सामिल होंगे।
No comments:
Post a Comment