BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विश्व दृष्टि दिवस पर जानिए आंखों के बारे में 20 रोचक तथ्य - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 14, 2021

विश्व दृष्टि दिवस पर जानिए आंखों के बारे में 20 रोचक तथ्य



विश्‍व दृष्टि दिवस हर साल अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य है धुंधली दृष्टि, अंधापन और दृष्टि से संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है। पहली बार यह दिवस लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2000 में मनाया गया था। दृष्टि प्रथम अभियान के तहत इसकी शुरुआत हुई थी। इस विशेष दिन पर ध्यान उन लोगों की ओर होता है जो ठीक से देख नहीं सकते, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, मधुमेह रेटिनोपैथी, ट्रैकोमा जैसी स्थिति में होते हैं। उन लोगों के लिए किस तरह से सहायता की जा सकती है। इस खास दिवस पर जानते हैं आंखों से जुड़ी 25 रोचक तथ्‍य -> > 1. उम्र के साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ती हैं। 2.जन्‍म से मृत्यु तक आंखों का आकार एक जैसा रहता है। लेकिन 40 की उम्र के बाद आंखों पर असर पड़ने लगता है तो किसी को चश्मा लगाने की जरूरत भी पड़ जाती है।3. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हमारी आंखों में कॉर्निया है जिसमें खून नहीं बहता है।
4. दिमाग के बाद आंखें सबसे जटिल होती है। यह दो मिलियन अलग-अलग तत्वों से बनती है।
5. एक इंसान की आंखों का वजन लगभग 8 ग्राम के बराबर होता है।
6. हमारी आंखे सिर्फ 3 रंग ही देख सकती है। हरा, काला, और नीला। बाकी रंग इन 3 रंगों से मिलकर बना है।
7. यह आश्चर्य की बात है कि व्यक्ति एक दिन में 11,500 बार पलकें झपकाता है।
8. नीली आंखों वालों में शराब को सहन करने के अधिक क्षमता होती है।
9. साफ मौसम में आंखें करीब 30 किलोमीटर से भी अधिक दूर तक देख सकती है।
10. यह सत्य है कि आप कभी भी आंख खोलकर नहीं जी सकते हैं।
11. आंखें इतनी पावरफुल होती है कि वह एक सेकेंड में आपकी आंखें 50 चीजे देख सकती है।

12. ओम्माटोफोबिया आंखों की एक बीमारी है, जिसमें डर लगता है।
13. अगर आप धूम्रपान करते हैं तो सावधान हो जाएं। इससे रात में आंखों की रोशनी कम होती है।
14. आंखे शरीर की सबसे तेज मांसपेशी है।
15.कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं तो कम से कम 20 इंच की दूरी रखें। और चश्मे का प्रयोग जरूर करें।
16. दोनों में से एक आंख अधिक मजबूत होती है।
17. दुनिया में आंखों का सबसे आम रंग भूरा कलर है।
18.लोग कंप्यूटर पर किताबें 25 प्रतिशत कम रफ्तार से पढ़ पाते हैं।
19. शरीर के दूसरे अंगों के मुकाबले आंखे 24 घंटे सक्रिय रहती है।
20. समुद्री डाकू अपने कानों में बालि इसलिए डाल कर रखते हैं क्‍योंकि उन्हें लगता है इससे आंखों की दृष्टि अच्‍छी होती है।

No comments:

Post a Comment