मण्डला 30 अक्टूबर 2021
जिला पेंशन अधिकारी अखिलेश नेटी से
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर मण्डला की अध्यक्षता में जिला पेंशन फोरम
मण्डला की बैठक 10
नवम्बर दिन बुधवार को जिला योजना भवन सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में
संबंधित अधिकारियों को पेंशन प्रकरणों से संबंधित विभागीय जानकारी तथा पूर्व की
बैठक कार्यवाही विवरण सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
No comments:
Post a Comment