BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पनिका समाज की बीजाडांडी के बाद 10 को घुघरी में होगी सभा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 4, 2021

पनिका समाज की बीजाडांडी के बाद 10 को घुघरी में होगी सभा...


रेवांचल टाईम्स - जिले के पनिका जाति समुदाय को संगठित कर वर्षों पूर्व छिना हुआ हक प्राप्त करने के मुख्य लक्ष्य को लेकर पनिका स्वजातीय समाज की आवश्यक चिंतन सभा बीजाडांडी के ग्राम पंचायत भवन में 3 अक्टूबर को सम्पन्न हुई। आगामी सभा रविवार 10 अक्टूबर को घुघरी में बुलाई गई है।

      संगठन से पी.डी.खैरवार ने बताया है,कि पनिका जाति पर 1971 से लगे क्षेत्रीय बंधन को समाप्त कर अनुसूचित जनजाति वर्ग में सामिल करने की मांग वर्षों पूर्व से लंबित चल रही है। तमाम प्रयासों के बाद भी आज तक सफलता नहीं मिली। लंबित मांग को जल्द पूरी कराने, संगठन को मजबूत करने के सिलसिले में सभी विकासखंडों में चिंतन सभा का दौर पिछले महीने से लगातार जारी है। 3 अक्टूबर को बीजाडांडी के ग्राम पंचायत भवन सभा हाल में विसन दास सोनवानी की अध्यक्षता में सभा संपन्न हुई। प्रांतीय और जिला संगठन से पहुंचे पदाधिकारियों ने मजबूत संगठन और उसके अनगिनत फायदों पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र धार्या के द्वारा विकासखंड शाखा का विस्तार करते हुए स्वजातीयों को संगठित करने की बात कही।आगे कहा कि आने वाले समय में आजादी के साथ रहना है,तो हमें क्षेत्रीय बंधन हटाने सारे प्रयास करने होंगे। भगवान दास धनेश्वर को अध्यक्ष, सचिव निर्मल दास पड़वार, सहदेव टंडन को सह सचिव,उपाध्यक्ष भगवान दास बैरागी को एवं अन्य पंद्रह स्वजातियों को जिला सलाहकार सदस्य एवं क्षेत्रीय जिला उपाध्यक्ष के रूप में जवाबदारी सौंपी गई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से अन्य पिछड़ा वर्ग में सामिल कर क्षेत्रीय बंधन लगाने के बाद से ही पनिका जाति समुदाय की गिरती जा रही सामाजिक और शैक्षिक स्तर पर उपस्थित सभी स्वजातीय बंधु-बांधवों ने चिंता जताई।संगठन के प्रदेश महामंत्री लक्षमण पिटानिया ने कहा कि  संगठन को ताकतवर बनाकर विशाल जिला सम्मेलन कर ही क्षेत्रीय बंधन को हटाने सरकार से बातचीत की जायेगी। इसके पहले कमजोर संगठन समझकर सरकार इसी तरह बहलाती फुसलाती रहेगी। उद्बोधन के दौरान निवास तहसील अध्यक्ष प्रीतम बैरागी ने कहा कि पनिका जाति परिवार के एक एक सदस्यों को समाज के साथ संगठित होकर आगे बढ़ने का संकल्प ले रहा है।जिला सलाहकार सदस्य महंत संतोष दास धार्वैया मंझगांव ने कहा, कि हम दमदारी से सरकार के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं पर सरकार सुनने  अवसर देना चाहती नहीं है। जे. डी. बैरागी प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन और शासन के बीच अब तक की गई कार्यवाही पर विस्तार से बताया।प्रांतीय उपाध्यक्ष जे.डी.बैरागी ने क्षेत्रीय बंधन हटाने संभावित प्रयासों को लेकर संबोधित किया।जिला सलाहकार सदस्य अजय बैरागी ने संगठन की आगामी रूपरेखा पर प्रकाश डाला। जिला सलाहकार सदस्य कैलाश संत ने पनिका जाति की आर्थिक स्थिति मजबूत कर काबिल बनने जोर देने पर चर्चा की।निवास विकासखंड कार्यवाहक अध्यक्ष महेश तामस्कर और नारायणगंज विकासखंड से छिद्दी दास सोनवानी ने अपने विकासखंड में किये गये संगठन विस्तार का उदाहरण देकर बीजाडांडी में भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की है,जिला सदस्य हरजीत गायग्वाल ने कहा कि समाज को नई दिशा देने स्वयं को कर्तव्य करना होगा। बीजाडांडी विकासखंड अध्यक्ष एवं जिला सलाहकार भगवान दास धनेश्वर  ने आगंतुकों का आभार जताते हुए जल्द ही विकासखंड शाखा का विस्तार कर जिला संगठन को सौंपने की  बात कही।

   चिंतन सभा में मुख्य रूप से कमलवती सोनवानी,मीना बाई सोनवानी,किसन दास बैरागी,पंचम दास पड़वार,छोटे लाल सारीवां ने अपने अपने क्षेत्र का नेतृत्व किया।

No comments:

Post a Comment