BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
1 नवम्बर को मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 31, 2021

1 नवम्बर को मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

मण्डला 31 अक्टूबर 2021



                पूरे प्रदेश में 1 नवम्बर को मध्यप्रदेश दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया जाएगा।

                मध्यप्रदेश दिवस समारोह के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8 बजे स्टेडियम ग्राऊँड से मैराथन दौंड़ का आयोजन किया जाएगा। मैराथन मुख्यालय के मुख्य मार्ग से होते हुए स्टेडियम ग्राऊँड में समाप्त होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे गौंड़ी पब्लिक ट्रस्ट हॉल में स्व-सहायता समूह के बुटिक का उद्घाटन होगा तथा गौंड़ी पैंटिंग की प्रदर्शनी एवं अन्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मवई जनपद पंचायत में हाथकरघा ट्रेनिंग का वर्चुअली शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में नगर पालिका परिसर में सायं 5:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment