BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आम जनता से खुली लूट कर रही भाजपा सरकारें, महंगाई बेरोजगारी सहित जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर किया प्रदर्शन सौपा ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 26, 2021

आम जनता से खुली लूट कर रही भाजपा सरकारें, महंगाई बेरोजगारी सहित जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर किया प्रदर्शन सौपा ज्ञापन...







रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मण्डला में काग्रेश के द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जिसमे, देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की समस्याओं व मांगो को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीते कई महीनों से कांग्रेस जनता के लिए सड़क पर आकर लगातार लड़ाई लड़ रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिला मुख्यालय के बंजर चौराहे में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा इन्ही मुद्दों को लेकर मुखर होकर धरना विरोध प्रदर्शन किया गया। 


जल्द उतरने वाला है भाजपा सरकारों का सत्ता का नशा..

       इस धरना विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बिछिया विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने आम जनता से खुली लूट मचा रखी है, आज हर वर्ग का नागरिक परेशान है, व्यापारी और युवा आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए हैं। कोरोनाकाल में आर्थिक मानसिक रूप से टूट चुकी जनता को राहत देने की बजाय उनसे बेजा टेक्स वसूली की जा रही है। तीन काले कृषि कानूनों से किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। आम जनता के साथ ये अन्नाय अत्याचार शोषण अब और नहीं चलेगा। हमारा यह आंदोलन गांव गांव में होगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकारें सत्ता में मद में इतनी चूर हो गई हैं कि इन्हें रोती बिलखती आम जनता दिखाई नहीं दे रही है। महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। अवैध कारोबार और माफियाओं को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। नशे का अवैध व्यापार युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है, मण्डला में स्मेक शराब का अवैध धंधा चरम पर है और पुलिस व प्रशासन का इसे भरपूर संरक्षण मिल रहा है। आने वाले दिनों में आम जनता की ये लड़ाई और उग्र होने वाली है और जल्द ही भाजपा की सरकारों का नशा उतरने वाला है। पूर्व विधायक संजीव उइके ने कहा कि पेट्रोल डीजल रसोई गैस सहित दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतें अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। जनता के हक़ के लिए हमारी ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक जनविरोधी भाजपा सरकारें सत्ता से बेदखल नहीं हो जाती। इस दौरान जिला कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी वर्तमान के ज्वलंत मुद्दों को लेकर अपने विचार रखे। 


पैदल मार्च निकालकर की नारेबाजी- सौंपा ज्ञापन..

       जिला कांग्रेस कमेटी के इस धरना विरोध प्रदर्शन के पश्चात पैदल मार्च कर बंजर चौराहे से कलेक्टरेट तक रैली निकाली गई जिसमें भाजपा सरकारों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। कलेक्टरेट पहुंचकर कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें कोविड के कारण जान गंवाने वाले परिवारों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा दिया जाय, कांग्रेस की न्याय योजना लागू कर सभी परिवारों को 7500 रूपए महिना दिया जाय, तीनों काले कृषि कानून तत्काल वापस लिए जाएं, पेट्रोल डीजल और रसोई गैस से एक्साइजड्यूटी कम कर जनता को राहत दी जाय, देश की बेशकीमती संपत्तियों एवं कंपनियों को निजी हाथों में सौपना बंद किया जाए, मनरेगा योजना में 200 दिन के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाए, पेगासस जासूसी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाय, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को तत्काल आर्थिक पैकेज दिया जाय, महंगाई कम करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएँ, युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार कार्ययोजना बनाये जाने की मांग की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष गण, कांग्रेस मोर्चा संगठनों विभागों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment