BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विद्यार्थी परिषद करंजिया नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 23, 2021

विद्यार्थी परिषद करंजिया नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई




रेवांचल टाइम्स - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करंजिया नगर इकाई के कार्यकारिणी गठन को लेकर शासकीय महाविद्यालय करंजिया में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यार्थी परिषद मंडला विभाग के विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस एवं महाविद्यालय के प्रोफेसर डा. संदीप पाण्डेय,अभाविप प्रांत कार्यकारणी सदस्य लक्ष्मण सिंह चंदेल उपस्थित रहे। 


विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित एवं राष्ट्र हित में कार्य करती आ रही है, युवाओं को राष्ट्रहित में सजग रहकर देश समाज की सेवा करना, अपने कर्तव्यों का बोध करना सिखाती है। विद्यार्थी परिषद युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़कर काम कर रही है। यह एक ऐसा छात्र संगठन है जिसमे प्रत्येक वर्ष नवीन कार्यकारणी की घोषणा की जाती है। आज इस अवसर पर करंजिया नगर की नवीन कार्यकारणी की घोषणा विभाग संगठन मंत्री द्वारा की गई। जिसमें नगर मंत्री पुष्पराज तांडिया, नगर सह मंत्री भारती साहू, अजीत पनारे, संजु पनारिया, कंचन ख्याम, नगर कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, नगर कार्यालय मंत्री प्रीतम सिंह मरावी, नगर एस.एफ डी. प्रमुख विजय पड़वार, सह एस.एफ डी. प्रमुख हेमलता मरावी, नगर एस. एफ. एस. प्रमुख ठाकुर लाल यादव, सह एस.एफ.एस. प्रमुख रीता धुर्वे, नगर तकनीकी प्रमुख वर्षा अहिरवार, नगर स्टडी सर्कल प्रमुख ओमवती सलाम, महाविद्यालयिन कार्य प्रमुख आर्वेंद्र सिंह मरावी, विद्यालयिन कार्य प्रमुख मांडवी धुर्वे, एनसीसी प्रमुख अजय धुर्वे, एन.एस.एस. प्रमुख मयंक पटेल, नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रीति धुर्वे, रवि पट्टा तथा भुवनेश्वर बनाए  गए। कार्यकारणी गठन के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं को डा. संदीप पाण्डेय जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही बैठक में प्रमुख रूप से अतुल श्रीवास, हेमंत मोंगरे उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment