BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सलमान खान ने किया खुलासा, बताया किसके साथ रहा सबसे लंबा रिलेशनशिप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 24, 2021

सलमान खान ने किया खुलासा, बताया किसके साथ रहा सबसे लंबा रिलेशनशिप




एंटरटेनमेंट जगत से बड़ी-छोटी खबरों का आना जारी है. हमेशा गॉसिप, न्यूज और अन्य बातों से भरी रहने वाली एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज बहुत कुछ ऐसा हो रहा है, जो आपको जानना चाहिए. बिग बॉस 15 को उसके फाइनल कंटेस्टेंट मिल गए हैं. बिग बॉस 15 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने जा रही है. ऐसे में होस्ट सलमान खान ने शो के प्रेस मीट में शिरकत की. सलमान ने खुलासा किया कि यह शो नॉर्मल से ज्यादा समय चलने वाला है. इसकी अवधि 3 की जगह 5 महीने होगी. साथ ही इस बार शो में कंटेस्टेंट्स को गलतियों के लिए भारी सजाएं मिलने वाली हैं. जंगल थीम को रियल रखने के लिए कंटेस्टेंट्स को मिलने वाली फैसिलिटीज में भी बदलाव किया गया है.

बिग बॉस 15 में एक बार फिर सलमान खान बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं. ऐसे में शो को लेकर सलमान ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि उनका रिलेशनशिप सबसे लम्बा किसके साथ रहा है. सलमान ने कहा कि वह लगभग एक दशक से बिग बॉस के साथ हैं और शायद यही उनका सबसे लम्बा रिश्ता है. बिग बॉस 15 को अपने चार फाइनल कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. गुरुवार शाम शो की प्रेस मीट हुई थी, जिसमें होस्ट सलमान खान ने शिरकत की. इस इवेंट में बताया गया कि बिग बॉस 15 के घर में आने वाले कंटेस्टेंट्स उमर रियाज, एक्ट्रेस डोनल बिष्ट, बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी हैं. साथ ही होस्ट सलमान खान ने कहा कि बिग बॉस का यह नया सीजन 5 महीनों तक चल सकता है.


No comments:

Post a Comment