BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 13, 2021

टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश...





    रेवांचल टाइम्स - प्रत्येक सोमवार को होने वाली बैठक की कड़ी में जिले के नवागत कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आज 13 सितम्बर को टीएल (समय सीमा) बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें समय सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विवेक कुमार, अपर कलेक्टर  शिवगोविंद मरकाम, सभी विभागों के जिला अधिकारी, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, खंड चिकित्सा  अधिकारी एवं सभी तहसीलदार उपस्थित थे।


       कलेक्टर डॉ मिश्रा ने समय सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा के दौरान जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि वे यात्री बसों में ड्रायवर एवं कंडक्टर का मास्क लगाना सुनिश्चित करें। यात्री बसों की नियमित जांच करें और ड्रायवर एवं कंडक्टर के बगैर मास्क के पाये जाने पर सख्त कार्यवाही करें। सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में रोको-टोको अभियान के तहत निरंतर जांच का अभियान चलायें और मास्क नहीं लगाने वाले एवं सोशल डिस्टेंशिंग का पालन नहीं करने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगायें। कोविड नियमों के अनुसार जुर्माने की वसूली भी की जाये और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए।


       कलेक्टर डॉ मिश्रा ने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ परेश उपलप एवं सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 17 सितम्बर को कोविड वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान के लिए व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार करें और निर्धारित 99 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करें। प्रत्येक विकासखंड में 17 सितम्बर को कोविड वैक्सीन टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करना है। इसके लिए सभी टीकाकरण केन्द्रों पर आवश्यक तैयारी कर ली जाये। जिन क्षेत्रों में टीकाकरण कम हुआ है, वहां पर टीकाकरण के लिए विशेष प्रयास किये जायें। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके अधिनस्थ कार्यालयों के सभी स्टाफ का प्रथम व दूसरे डोज का टीकाकरण हो जाये।


       कलेक्टर डॉ मिश्रा ने डोंगू की रोकथाम के लिए 15 सितम्बर को आयोजित होने वाले “डेंगू पर प्रहार” अभियान के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये। 15 सितम्बर को सभी नगरीय निकायों के साथ ही ग्राम पंचायतों में भी मच्छरों को नहीं पनपने देने के लिए जागरूकता अभियान चलायें। इस दौरान नालियों एवं पानी एकत्र होने वाले स्थानों की सफाई का कार्य भी किया जाये। नगरीय क्षेत्रों में इस अभियान के अंतर्गत अन्य विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी निगरानी के लिए लगाई जाये।


कलेक्टर डॉ मिश्रा ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कर्मचारियों के स्थानांतरण हुए है उनके आदेश का पालन करायें। स्थानांतरण होने के बाद भी कर्मचारी को कार्यमुक्त नहीं किये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार मृत शासकीय सेवकों के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में तत्परता के साथ कार्यवाही की जाये। अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण अनावश्यक लंबित नहीं रहना चाहिए। बिना किसी कारण के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण लंबित पाये जाने पर दोषी अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने अधिनस्थ अध्यापकों की सेवा पुस्तिका के सत्यापन का कार्य शीघ्र पूर्ण करायें।


सेवानिवृत्त हो चुके शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त हो चुके शासकीय सेवकों के 61 प्रकरण लंबित है। इस पर कलेक्टर डॉ मिश्रा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि न्यालयीन प्रकरणों को छोड़कर कोई भी पेंशन प्रकरण अनावश्यक लंबित नहीं रहना चाहिए। शासकीय सेवक को सेवानिवृत्ति के साथ ही पीपीओ का वितरण एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान हो जाना चाहिए। शासकीय सेवक को सेवानिवृत्ति के बाद कार्यालयों के चक्कर लगाना पड़े, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।


रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment