रेवांचल टाईम्स - औधोगिक भूमिजा इस्पात फेक्ट्री में बड़ा हदासा इसके बाद जयस संगठन के कार्यकर्ता आए सामने,घटना की जानकारी लेने पहुंचे ओद्यौगिक क्षेत्र मनेरी में लगातार पिछले 6 महीने में दूसरा हादसा हुआ जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही बाकी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। मामला ओद्यौगिक क्षेत्र मनेरी के भूमिजा इस्पात फैक्ट्री का है जिसमें मंगलवार शाम भट्टी में ब्लास्ट होने से 3 घायल गए। जिसमे विकास साकेत, शंकरलाल मरावी और सुरेश यादव है जिसमें तत्काल मेडिकल रिफर कर दिया गया था। मौके पर निवास तहसीलदार, पुलिस प्रशासन के द्वारा रात में ही फैक्ट्री को शील कर दिया था। बुधवार सुबह पुलिस प्रशासन, श्रम विभाग आदि कार्यवाही के लिए मौके पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया। विगत 6 महीने में यह दूसरा हादसा है पहला हादसा लगभग फरवरी माह में हुआ रहा जिसमे कुछ लोगो की मौत हुई थी,और कुछ लोग घायल हुए थे। एक के बाद एक हादसे भूमिजा स्टील फैक्ट्री में हो रहे यह जिम्मेदारो के लिए प्रश्न चिन्ह है। इसी कड़ी में जयस आदिवासी संगठन ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली एवं कार्यवाही की मांग की।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment